• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरोग्यधाम में आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरि पर्व समारोह सोमवार से

Writer D by Writer D
16/10/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Mahayogi Gorakhnath University

Mahayogi Gorakhnath University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम (Arogyadham) बालापार के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में सातवां आयुर्वेद पर्व एवं धन्वंतरि जयंती का साप्ताहिक समारोह 17 अक्टूबर (सोमवार) से 22 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

इस दौरान प्रतिदिन आयुर्वेद के विश्व विख्यात मनीषियों की स्मृति में विद्वान वक्ताओं के व्याख्यान के साथ ही समापन अवसर वृहद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि साप्ताहिक समारोह का उद्घाटन 17 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रो. उदय प्रताप सिंह के सानिध्य में होगा। अध्यक्षता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेयी करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित हरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पीलीभीत के प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. एसएस बेदार मौजूद रहेंगे। व्याख्यान के क्रम में 17 अक्टूबर को महर्षि पुनर्वसु आत्रेय विषय पर प्रो. बेदार अपने विचार व्यक्त करेंगे।

उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, उसे आगे लाने की जरूरत: धर्मेन्द्र प्रधान

आयोजन के दौरान 18 अक्टूबर को महर्षि चरक विषय पर बीएचयू में संहिता सिद्धांत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीके द्विवेदी (सेवानिवृत्त), 19 अक्टूबर को महर्षि वागभट्ट : स्वस्थ जीवन शैली एवं आरोग्य विषय पर किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट व्याख्यान देंगे। 19 अक्टूबर को ही प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर में आयुर्वेद औषधीय वनस्पतियों की जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

20 अक्टूबर को महर्षि सुश्रुत विषय पर बीएचयू में शल्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसजे गुप्ता तथा 21 अक्टूबर को महर्षि कश्यप विषय पर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ में कौमार्यभृत्य विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीएन मिश्रा (सेवानिवृत्त) का व्याख्यान होगा। धन्वंतरि जयंती के रूप में समापन समारोह 22 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बीएचयू में रस शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी मौजूद रहेंगे।

Tags: gorakhpur newsMahayogi Gorakhnath Universityup news
Previous Post

उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, उसे आगे लाने की जरूरत: धर्मेन्द्र प्रधान

Next Post

आज एटा की पहचान माफिया नहीं विकास से है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

आज एटा की पहचान माफिया नहीं विकास से है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Mamta Banerjee

अपने लोगों के साथ होने और अपना दर्द साझा करने से नहीं रोक सकता : ममता

11/04/2021
Transfer

यूपी में प्रशासनिक सेवा में फेरबदल, 6 IAS का तबादला

30/09/2022
richa chaddha

इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप किस परिवार से हैं, प्रतिभाशाली हैं तो सफलता जरूर मिलेगी

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version