• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने लोगों के साथ होने और अपना दर्द साझा करने से नहीं रोक सकता : ममता

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamta Banerjee

mamta banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। तृणमूल सुप्रीमों ममता बनर्जी ने कूचबिहार के शीतलकुची में प्रवेश पर रोक संबंधी चुनाव आयोग के निर्देश पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें कोई भी पीडितों के साथ दर्द साझा करने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा है कि तीन दिनों की निषेधाज्ञा समाप्त होते ही वह शीतलकुची जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि  पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए चौंथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के शीतलकुची में केंद्रीय बलों की फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद चुनाव आयोग ने जो नई निर्देशिका जारी की है उसमें 72 घंटे तक कूचबिहार में राजनेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आयोग की ओर से जारी निर्देशिका के मुताबिक जिले की भौगोलिक सीमा में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिला प्रशासन और राज्य पुलिस महानिदेशक को इस निर्देशिका को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है।

EC should rename MCC as Modi Code of Conduct!

BJP can use all its might but NOTHING in this world can stop me from being with my people & sharing their pain.

They can restrict me from visiting my brothers & sisters in Cooch Behar for 3 days but I WILL be there on the 4th day!

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 11, 2021

इस बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार सुबह ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ईसी (चुनाव आयोग) को मोदी आचार संहिता (MCC) के रूप में नाम बदलना चाहिए! भाजपा अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन इस दुनिया में कोई भी मुझे अपने लोगों के साथ होने और अपना दर्द साझा करने से नहीं रोक सकता। वे मुझे कूचबिहार में तीन दिनों के लिए अपने भाइयों और बहनों से मिलने से रोक सकते हैं, लेकिन मैं चौथे दिन वहां पहुंचूंगी!

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि वह रविवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी। इसके लिए शनिवार शाम को ही वह सिलीगुड़ी पहुंच गई थीं और वहां से मीडिया  बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने सख्ती बरती है।

Tags: Election Commission of IndiaMamata BanerjeeMamta banerjeeMCCwest bengal electionwest bengal election 2021
Previous Post

अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Next Post

CBSE को परीक्षा कराने की अनुमति देने पर पुनर्विचार करे सरकार, प्रियंका ने लिखा पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
Next Post
Priyanka Gandhi Letter

CBSE को परीक्षा कराने की अनुमति देने पर पुनर्विचार करे सरकार, प्रियंका ने लिखा पत्र

यह भी पढ़ें

Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

09/07/2023
Sushil Wrestler

फरार पहलवान सुशील की तलाश में गुरुग्राम पहुंची पुलिस, सर्च ऑपरेशन शुरू

15/05/2021
पीएम मोदी

कृषि को आधुनिकता से जोड़ने के लिए युवा वैज्ञानिकों को निरंतर कार्य करना होगा : मोदी

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version