• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खां को बड़ा झटका, जौहर ट्रस्ट से वापस ली जाएगी विद्यालय की जमीन

Writer D by Writer D
31/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान (Azam Khan) को योगी सरकार (Yogi Government) ने मंगलवार को एक और बड़ा झटका दिया है। योगी कैबिनेट (Yogi  Cabinet)  ने जौहर ट्रस्‍ट (Jauhar Trust) से जमीन वापस लेने का निर्णय ले लिया है। आजम पर नियमों का उल्लंघन कर जमीन हासिल करने का आरोप लगा है। मंगलवार को लोकभावन में  योगी कैबिनेट की बैठक के बाद बताया गया कि इस पर फैसला ले लिया गया है। यह जमीन समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान जौहर ट्रस्‍ट (Jauhar Trust) को दी गई थी। जमीन पर एक पब्लिक स्‍कूल संचालित है।

100 रुपए सालाना किराए पर 30 साल के लिए दी गई थी जमीन

प्रदेश की योगी सरकार आजम खान (Azam Khan)  के जौहर ट्रस्ट (Jauhar Trust)  को 100 रुपए सालाना लीज पर दी गई माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन को वापस ले ली है। बता दें कि तत्कालीन सपा सरकार में आजम खान के जौहर ट्रस्ट (Jauhar Trust)  को माध्यमिक शिक्षा विभाग (Secondary Education Department) की 41181 वर्गफीट जमीन महज 100 रुपए सालाना किराए पर दी गई थी।

अब माध्यमिक शिक्षा परिषद इस जमीन को वापस लेने जा रहा है।  इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिस पर आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि तत्कालीन सपा सरकार में नियमों को ताक पर रखकर यह जमीन जौहर ट्रस्ट को महज 100 रुपए सालाना किराए पर 30 साल के लिए दी गई थी। इस जमीन पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) का कार्यालय था।

बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत 

मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की इस जमीन और भवन को लीज पर देने की शिकायत मौजूदा रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने तत्कालीन जिलाधिकारी रामपुर को की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी रामपुर ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमिटी का गठन किया था। कमेटी की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अब शासन की तरफ से इस जमीन को फिर से शिक्षा विभाग में निहित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पार आज होने वाली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में मंजूरी दे दी है।

‘हमारा एनकाउंटर हो सकता है’, दूसरी जेल में शिफ्ट करने पर आजम खान को सताया जान का खतरा

इधर, आजम खान (Azam Khan)  की मुश्किलें लगातार बढ़ी हुई हैं। बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के दो जन्‍म प्रमाण पत्र मामले में पत्‍नी और बेटे संग सात साल की सजा सुनाए के बाद आजम फिलहाल सलाखों के पीछे हैं। इधर, जौहर ट्रस्‍ट (Jauhar Trust)  में अनियमितताओं को लेकर उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उधर, जाने-माने ठेकेदार फरहत अली से आजम खान (Azam Khan)  के रिश्‍तों को लेकर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने भी शिकंजा कस दिया है।

Tags: azam khanJauhar TrustLucknow Newsup newsyogi cabinet
Previous Post

ICSI CSEET 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

123 साल पुराने उपभोक्ताओं पर बकाया है 2000 करोड़ का बिजली बिल, नोटिस पहुंचने पर मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Electricity

123 साल पुराने उपभोक्ताओं पर बकाया है 2000 करोड़ का बिजली बिल, नोटिस पहुंचने पर मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

तिहाड़ जेल से बाहर आए सत्येंद्र जैन, सिसोदिया बोले- हमारा हीरो वापस आ गया

18/10/2024
Congress

‘न सैलरी का पैसा, न बिल का भुगतान’, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की फ्रीज हुए अकाउंट

16/02/2024

सरकार की पहल से रोशन हो रही ग्रामीण और शहरी महिलाओं की जिंदगी

11/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version