• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… अब देश से निकालना बाकी रह गया’, भाषण के दौरान आजम खान के झलके आंसू

Writer D by Writer D
28/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, रामपुर
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। लोकसभा के लिए जहां मैनपुरी सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे तो वहीं मुजफ्फरनगर जिले की खतौली और रामपुर जिले की सदर विधानसभा सीट पर भी पांच दिसंबर को ही वोटिंग होगी। रामपुर सदर से आसिम राजा को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूर्व विधायक आजम खान (Azam Khan), आसिम राजा के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। साथ ही लोगों से आसिम को जिताने की अपील कर रहे हैं।

इसी बीच बीते रविवार को आजम खान (Azam Khan) ने उपचुनाव में पहली बार जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान आजम खान भावुक हो गए। उनकी आंख से आंसू छलक उठे। आजम खान ने भावुक मन से कहा कि मेरा वोट डालने का भी अधिकार खत्म हो गया। अब मुझे देश से निकालना बाकी रह गया है। जल्द वो भी कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव से करूंगा अनुरोध

आजम खान (Azam Khan) ने कहा कि जब अखिलेश यादव यहां आएंगे तो मैं उनसे निर्वाचन आयोग से बीजेपी उम्मीदवार को विजेता घोषित करने का अनुरोध करने के लिए कहूंगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और उन पर अत्याचार किया जा रहा है।

आजम खान ने कहा कि पुलिस ने 50 घरों के दरवाजे तोड़ दिए और बेगुनाह लोगों को सड़क से उठा लिया। उन्होंने मेरी पत्नी को भी नहीं बख्शा, जो एक पूर्व सांसद हैं और उनके लिए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। आजम खान ने आरोप लगाया कि दूसरों के अलावा उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को भी घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।

पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगना मेरा अधिकार- आजम

आजम खान ने कहा कि मेरी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगना मेरा अधिकार है। उनके पास पुलिस के अत्याचार का वीडियो फुटेज है, जिसे वह मीडिया के साथ साझा नहीं करेंगे, क्योंकि उनके ऐसा करने पर अदालत इसे सबूत नहीं मानेगी। उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा। दरअसल, 2019 के भड़काऊ भाषण मामले में अदालत से तीन साल की सजा मिलने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता निरस्त हो गई और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लग गई और अब वो अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Tags: azam khanby-electionselectionc 2022elections NewsRampurup news
Previous Post

सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

Next Post

दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक समेत तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
collision of two trucks

दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें

इंडिगो indigo

बरेली : मुंबई और बंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 29 अप्रैल से

04/03/2021
Pearl

मीठे पानी में भी बनाए जा सकेंगे महंगे समुद्री मोती, भारतीय वैज्ञानिक का दावा

21/02/2021
यूपी में कोरोना

यूपी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 2308 नए मामले

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version