• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अचानक सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे, एक गंभीर

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। जनपद में आज दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सोमवार को शाहगंज के भोजपुरा में अचानक सिलेंडर फट गया। इस वजह से मकान की छत ढह गईं। बताया जा रहा है कि रेगुलेटर बदलते समय हादसा हुआ है।

आग की चपेट में आकर छह लोग झुलस गए। पुलिस और बस्ती के लोगों ने घायलों को एसएन में भती कराया है। एक की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना सोमवार की सुबह करीब आठ बजे की है। प्रकाश नगर निवासी विनोद के परिवार की महिलाएं चाय बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर की गैस खत्म हो गई। जिस पर विनोद सिलेंडर बदल रहे थे। रेग्युलेटर लगाकर चूल्हा जलाते ही पाइप में लीकेज के चलते आग लग गई। लपटें निकलती देख रसोई में मौजूद लोगों ने उसे चूल्हा और रेग्युलेटर बंद करने का प्रयास किया। तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। वह सिलेंडर तक पहुंच गई।

जिससे घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वह सिलेंडर को बाहर निकालने का प्रयास करते, इससे पहले ही वह तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे कमरे की छत गिर गई। तेज धमाका और परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर बस्ती के लोग वहां जुट गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। उसने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

कोरोना की धीमी हुईं रफ्तार, मौतों का बढ़ा आंकड़ा

पुलिस के अनुसार हादसे में विनोद, उनकी पत्नी कमलेश, पुत्र सुनील के अलावा परिवार की दुर्गेश, वरुण, मुस्कान घायल हो गए। इन सभी को एसएन में भर्ती कराया गया है। आग की चपेट में आकर सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोग मामूली रूप से झुलसे व घायल हुए हैं।

बस्ती के लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने से हुआ तेज धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। मकान के एक हिस्से की छत ढहने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे।

Tags: agea newscrime newsCylinder Explosionup news
Previous Post

मेहमानों के लिए बनाएं ‘मिक्स दाल हलवा’, जानें इसकी रेसिपी

Next Post

राशि अनुसार जानें किस रंग का रूमाल रहेगा आपके लिए शुभ, होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
horoscope

राशि अनुसार जानें किस रंग का रूमाल रहेगा आपके लिए शुभ, होगा सुख-समृद्धि का आगमन

यह भी पढ़ें

child crime

9 माह की बच्ची के साथ हैवानियत, गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर

18/07/2021
Pragatisheel Samajwadi Party

सिर पर टोकरी और हाथ में अनाज लेकर प्रसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

08/12/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version