• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राशि अनुसार जानें किस रंग का रूमाल रहेगा आपके लिए शुभ, होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
horoscope

horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तु और ज्योतिष में बताई गई बातें व्यक्ति के शुभ-अशुभ से जुड़ी होती हैं। ज्योतिष में रंग का बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसका संबंध व्यक्ति की किस्मत से जुड़ा होता हैं।

जी हां, लोगों के लिए कुछ रंग शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। ऐसे में आप जो भी रूमाल अपने पास रखते हैं वह उस रंग का रखें जो आपके लिए शुभ हो। आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार जानकारी देने जा रहे हैं कि किस राशि के लिए कौनसा रंग शुभ रहते हुए सुख-समृद्धि लेकर आएगा और किस्मत चमकाएगा। तो आइये जानते हैं इससे जुडी जानकारी।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद, हरा, फिरोजी या सिलवर रंग का रुमाल अपनी जेब या पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला,जमुनी व सी ग्रीन कलर का रुमाल अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का रुमाल रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है।अतः इस राशि के लोगों को हरा,तोतई,नीला,जामुनी एवं पीले रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी,माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद,फिरोजी,गुलाबी या हल्के रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए।ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,गुलाबी,सफ़ेद या केसरिया रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा।भूमि एवं वाहन ख़रीदने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलताएं आपके कदम चूमेंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी, करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काला,नीला,हरा एवं सफ़ेद रंग का रुमाल रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया, लाल, सफ़ेद एवं गुलाबी रंग का रुमाल अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindihandkerchief according zodiac
Previous Post

अचानक सिलेंडर फटने से 6 लोग झुलसे, एक गंभीर

Next Post

सोशल मीडिया भी समझता है सामाजिक दायित्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Belly Fat
फैशन/शैली

तेजी से बढ़ता फैट होगा कम, तो डाइट से इन्हे कर दें आउट

05/09/2026
Milk
फैशन/शैली

दूध के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है नुक्सानदायक

05/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

सनटैन से है परेशान, इनके इस्तेमाल से पाएं राहत

05/09/2026
black raisins
फैशन/शैली

गर्भावस्था के लिए फायदेमंद होती है ये छोटी सी चीज

05/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
Follow these tips to increase data speed

सोशल मीडिया भी समझता है सामाजिक दायित्व

यह भी पढ़ें

Mayawati

मध्यप्रदेश : खरगौन में आदिवासी बालिका के साथ गैंगरेप, मायावती ने की निंदा

02/10/2020
Swachh Survekshan

Swachh Survekshan 2023: फिर चमकेगा यूपी, वाराणसी और प्रयागराज को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

08/01/2024
Good Governance Week

एक बार फिर योगी सरकार ने रचा इतिहास, सुशासन सप्ताह में यूपी में 6 लाख से अधिक लोक शिकायतों का किया गया निस्तारण

03/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version