• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खौफनाक! डिलीवरी के दौरान बच्चे का सिर काटकर डॉक्टरों ने गर्भ में छोड़ा

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
NICU

Newborn dies in NICU fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में चिकित्सा के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रांत के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र (Rural Health Centre) के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला (Pregnent Woman) की डिलीवरी (Delivery) के दौरान उसके बच्चे (Baby) का सिर काटकर उसके गर्भ में ही छोड़ दिया। इसके बाद 32 वर्षीय हिंदू महिला की जान जाते-जाते बची।

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना पर सिंध की सरकार ने सख्ती दिखाते हुए घटना की तह तक जाने के लिए एक मेडिकल इंक्वायरी बोर्ड का गठन किया है।

जमशोरो शहर में लियाकत यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (LUMHS) के स्त्री रोग इकाई के प्रमुख, राहील सिकंदर ने कहा, ‘भील हिंदू महिला थारपारकर जिले के एक दूर-दराज के गांव की है। वो अपने इलाके के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में गई थी, लेकिन वहां कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं था। अनुभवहीन कर्मचारियों ने अपनी लापरवाही से महिला को बहुत नुकसान पहुंचाया।’

उन्होंने बताया कि RHC के कर्मचारियों ने रविवार को की गई सर्जरी में शिशु का सिर मां के गर्भ में ही काट दिया और उसे गर्भाशय के अंदर ही छोड़ दिया। जब महिला ही हालत बहुत बिगड़ने लगी और उसकी जान जाने का खतरा बढ़ गया तो उसे पास के मीठी शहर के नजदीक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। अंत में महिला को LUMHS ले जाया गया जहां नवजात के सिर को मां के गर्भ से निकाला गया तब जाकर मां की जान बची।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, घर में मिली थी AK-47

डॉ. सिकंदर ने कहा कि बच्चे का सिर अंदर फंसा हुआ था और मां का गर्भाशय टूट गया था। मां की जान बचाने के लिए उसकी सर्जरी करके पेट खोलना पड़ा और बच्चे के सिर को बाहर निकाला गया।

इस भयानक गलती को लेकर सिंध स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक, डॉ जुमन बहोतो ने मामले की अलग से जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जांच समिति यह पता लगाएगी कि पूरा मामला क्या है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ और किसी महिला कर्मचारी की अनुपस्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच समिति उन रिपोर्टों की भी जांच करेगी जिसमें कहा जा रहा है कि जब महिला स्ट्रेचर पर दर्द से कराह रही थी तब उसकी तस्वीरें ली गईं।

‘हिटलर की राह चलेगा तो, हिटलर की मौत मरेगा’, कांग्रेस नेता ने किया विवादित टिप्पणी

डॉ जुमान ने कहा, ‘स्टाफ के कुछ सदस्यों ने स्त्री रोग वार्ड में एक मोबाइल फोन पर महिला की तस्वीरें लीं और उन तस्वीरों को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स पर शेयर किया।’

Tags: # world newsdelivery of babyPakistan Newspregnant womansindh news
Previous Post

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, घर में मिली थी AK-47

Next Post

संकट में उद्धव सरकार, 20 विधायकों को ले उड़े मंत्री जी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Uttarakhand Kanwar Yatra
Main Slider

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा बनी मिसाल, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

06/08/2026
Tiranga Sangeet Samaroh
Main Slider

‘तिरंगा संगीत समारोह’ में राष्ट्र नायकों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रभक्ति के गीतों पर झूमेगा प्रदेश

06/08/2026
R. Rajesh Kumar
Main Slider

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू

06/08/2026
Next Post
Eknath Shinde

संकट में उद्धव सरकार, 20 विधायकों को ले उड़े मंत्री जी

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने 15 ग्राम सेतुओं का किया वर्चुअल उद्घाटन

15/04/2022
arrested

सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

17/10/2021
CM Bhajanlal

सीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए दी स्वीकृति

10/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version