• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुरी तरह झुलसी रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, सीओ-एसओ निलंबित

Writer D by Writer D
18/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर, राष्ट्रीय
0
Fire

Son set father on fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार को बुरी तरह झुलसी रेप पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि रेप के आरोपी के परिजन नाबालिग को आग के हवाले कर दिया।

परिवारवालों ने बताया कि सोमवार को आरोपी के परिजनों ने शिकायत वापस न लेने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। 4 माह पूर्व नाबालिग से रेप हुआ था। अब इस मामले में जिम्‍मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

बुलंदशहर में रेप पीड़िता आत्मदाह के मामले में 7 एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें संजय, काजल, बनवारी, बदन सिंह, वीर सिंह, जशवंत सिंह, गौतम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। रेप के आरोपी के चाचा, चाची सहित 7 के खिलाफ धारा 147, 506, 452, 307 IPC व SC/ST एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में 80 छात्र कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

पुलिस ने इस मामले में 3 नामजद लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस जघन्‍य घटना में 1 सीओ, 2 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर, 1 कांस्टेबल पर कार्रवाई की गई है। इसमें सीओ और इंस्पेक्टर को हटा दिया गया है। वहीं, दो सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती दौर में सुबह करीब 11 बजे तक यही बात थी कि पीड़िता द्वारा खुद को आग लगाई गई है। बाद में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में जलाए जाने की बात है। हम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना के 38,617 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89.12 लाख पहुंची

मामला थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है. बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह का कहना है कि 4 माह पूर्व नाबालिग युवती के साथ रेप की घटना हुई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, आरोपी का चाचा और उसका साथी पीड़ि‍त पक्ष पर दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर युवती ने आग लगा ली।

Tags: crime news in hindideath of rape victimRAPE CASEup crime newsup news in hindi
Previous Post

दिल्ली नहीं होगा लॉकडाउन, बंद किए जा सकते हैं बाजार : सत्येंद्र जैन

Next Post

जाने प्लाज्मा थेरेपी से जुड़ीं अहम बाते, कौन-किसे दान कर सकता है प्लाज्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

19/09/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Next Post

जाने प्लाज्मा थेरेपी से जुड़ीं अहम बाते, कौन-किसे दान कर सकता है प्लाज्मा

यह भी पढ़ें

gamblers arrested

जुआ खेल रहे सात जुआरी गिरफ्तार

02/11/2022
yogi

प्राइवेट कॉलेज की मनमानी पर कसी नकेल, योगी सरकार ने तय की हर कोर्स की फीस

29/06/2022
arrested

45 लाख की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version