• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ के कपाट, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
badrinath dham

badrinath dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को  वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान से मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में  प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिये गये। इसके साथ ही अब ग्रीष्मकाल में निरंतर भगवान बदरीविशाल की पूजा- अर्चना मंदिर में ही होगी।

इस अवसर पर मंदिर तथा मंदिर मार्ग को श्री बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति द्वारा लगभग 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था‌। प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। श्री कुबेर जी बामणी गांव से लक्ष्मी द्वार से मंदिर प्रांगण पहुंचे। श्री उद्धव जी भी मुख्य द्वार से अंदर पहुंचे। ठीक प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस अवसर पर कुछ ही लोग अखंड ज्योति के साक्षी बने। रावल जी द्वारा गर्भगृह में प्रवेशकर मां लक्ष्मी को उनके परिक्रमा स्थित मंदिर में विराजमान किया गया। तत्पश्चात भगवान के सखा उद्धव जी एवं देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी  मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो गये। डिमरी पंचायत प्रतिधियों द्वारा भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु राजमहल नरेन्द्र नगर से लाये गये तेल कलश( गाडू घड़ा) को गर्भ गृह मे़ समर्पित किया गया।

इसके साथ ही भगवान को माणा गांव के महिला मंडल द्वारा  शीतकाल में कपाट बंद करते समय ओढ़ाया गया घृत कंबल उतारा गया तथा प्रसाद स्वरूप बांटा गया। भगवान के निर्वाण दर्शन के बाद अभिषेक किया गया। तत्पश्चात भगवान बदरीविशाल का श्रृंगार किया गया। इस तरह निर्वाण दर्शन से श्रृंगार दर्शन की प्रक्रिया पूरी होती है। इस संपूर्ण पूजा प्रक्रिया में रावल, डिमरी भीतरी वडुवा, आचार्यों, हक हकूकधारियों, तीर्थ पुरोहितों की भूमिका रही।

मंगलवार के दिन कर लिया ये काम तो हनुमान जी कर देंगे आपकी सारी परेशानियाँ दूर

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रथम महाभिषेक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जनकल्याण एवं आरोग्यता की भावना से समर्पित किया गया है। धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी श्रद्धालुजन को बधाई दी है तथा  सभी की आरोग्यता की कामना की। उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहकर पूजापाठ करने का आह्वान किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कपाट खुलने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा  कि कोरोना की समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा पुन: शुरू होगी। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर  बधाई देते हुए कहा कि श्री बदरीनाथ धाम को आध्यात्मिक हब के रूप में विकसित करने हेतु शासन के स्तर पर प्रयास जारी है। कई संस्थाएं इसके लिए आगे आ रही हैं।

गढ़वाल आयुक्त/उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने श्री बदरीनाध धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारों धामों के कपाट खुलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अभी यात्रियों को यात्रा  की अनुमति नहीं है लेकिन  स्थितियां सामान्य होने पर यात्रा को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है।

जानिए श्री हनुमान जी की महिमा और शक्तियों के बारे में

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी  डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिक्रमा स्थित मंदिरों  माता लक्ष्मी मंदिर, हनुमान जी, गणेश जी, श्री आदि केदारेश्वर, श्री शंकराचार्य मंदिर,माता मूर्ति मंदिर माणा तथा पंच बदरी में एक श्री भविष्य बदरी मंदिर के कपाट भी खुल गये हैं। चारधामों में से श्री यमुनोत्री धाम के कपाट  14 मई, श्री गंगोत्री धाम के 15 मई, श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को खुल चुके हैं। तृतीय केदार तुंगनाथ जी एवं चतुर्थ केदार रुद्रनाथ जी के कपाट भी 17 मई को खुल गये हैं। द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी के कपाट 24 मई को खुल रहे हैं जबकि श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब तथा लोकपाल श्री लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की तिथि अभी तय नहीं है।

Tags: badrinath dhamUttrakhand News
Previous Post

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहलवान सुशील ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

Next Post

ताउते  का कहर: नौसेना ने जहाज पर सवार 146 लोगों को बचाया, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
vastu tips
धर्म

नल से टपकता पानी होता है अशुभ, आ सकती है आर्थिक तंगी

27/09/2026
Cow
धर्म

गाय को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, वरना हो जाएंगे पाप के भागीदार

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Tauktae

ताउते  का कहर: नौसेना ने जहाज पर सवार 146 लोगों को बचाया, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

PNB

PNB लूटकांड का सरगना गिरफ्तार, तमंचा बरामद

07/04/2022
Kitchen

रसोई में न रखें ये एक चीज, घर से चली जाएगी बरकत

20/09/2025
भारत-चीन संबंधों की पिघलती बर्फ

भारत-चीन संबंधों की पिघलती बर्फ, भारतीय हुक्मरानों को फिर भी सतर्क रहना चाहिए

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version