• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताउते  का कहर: नौसेना ने जहाज पर सवार 146 लोगों को बचाया, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Tauktae

Tauktae

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेहद विषम परिस्थितियों के बीच भारतीय नौसेना के जवानों ने अरब सागर में फंसे से दो जहाजों से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। रातभर चले राहत और बचाव कार्य में बार्ज पी-305 से 146 कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन आज दिन में भी जारी रहेगा।

अरब सागर में उठे ताउते तूफान में कल मुंबई के समुद्र में दो जहाज बह गए थे। इन दोनों जहाजों को भारतीय नौसेना ने सोमवार की देर शाम ही ढूंढ निकाला और जहाजों में फंसे 410 कर्मियों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया। नेवी ने विश्वास जताया है कि क्रू मेंबर सहित सभी कर्मियों को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। नेवी से मिली जानकारी के अनुसार दोनों जहाजों के लापता होने की जानकारी मिलते ही जंगी जहाज आईएनएस कोच्ची और आईएनएस कोलकाता को मदद के लिए रवाना कर दिया गया। दोनों जहाजों की लोकेशन का पता लगा लिया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ के कपाट, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

समुद्र में तेज हलचल के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आई। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी नेवी के जवानों ने बहादुरी के साथ कर्मियों का बचाव कार्य शुरू कर दिया। मुंबई के करीब समुद्र में बांबे हाई के पास तेल खनन के काम में लगे दो बार्ज तौकते तूफान के तेज प्रवाह में फंस गए थे। ‘पी-305’ और ‘गैल कंस्ट्रक्टर’ नामक दोनों बार्ज ऐंकर नहीं डाले जाने के कारण तूफान के तेज प्रवाह में बह गए। इन जहाजों का दूसरी जहाजों से टकराने का भी खतरा बना हुआ था।

इन जहाजों में इंजीनियर और श्रमिक सवार थे। ‘गैल कंस्ट्रक्टर’ में 137 और ‘पी-305’ में 273 लोग सवार थे। गैल कंस्ट्रक्टर को मुंबई के 15 किलोमीटर के अंतराल पर पाया गया जबकि पी-305 समुद्र में 70 किलोमीटर की दूरी पर पाया गया। गैल कंस्ट्रक्टर की स्थिति ठीक है। गैल कंस्ट्रक्टर की सहायता के लिए नेवी के युद्धपोत ‘वाटर लिली’, दो सहायक पोत और सीजीएस सम्राट आसपास के क्षेत्र में हैं। पी-305 की स्थिति विकट थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए पहलवान सुशील ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

पी-305 के बचाव के लिए आईएनएस कोच्चि पहुंच चुका था, बाद में आईएनएस कोलकाता को भी बजाव कार्य के लिए वहां भेजा गया। बेहद चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में कुल 146 लोगों को आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता, सपोर्ट वेसल (ओएसवी), ग्रेटशिप अहिल्या और ओएसवी ओशन एनर्जी द्वारा बचाया गया। मौसम की स्थिति के आधार पर राहत और बचाव कार्य के लिए भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर और विमान भी तैनात किए गए हैं।

Tags: cyclone tauktae mumbaicyclone tauktae updatetauktae cyclone liveTauktae cyclone newsTauktae cyclone updatesTauktae in mumbai
Previous Post

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ के कपाट, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर

Next Post

यूपी का पहला ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर नोएडा में शुरू, कार में बैठे-बैठे लगेगा टीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
drive in vaccination center

यूपी का पहला ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर नोएडा में शुरू, कार में बैठे-बैठे लगेगा टीका

यह भी पढ़ें

Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती का आरोप, बोली- मुझे आज नजरबंद कर दिया गया

07/09/2021

डासना जेल के 16 बन्दियों ने हासिल की स्नातक की डिग्री

15/12/2021
Purushottam Express

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम पर मचा हड़कंप, चुनार स्टेशन पर हो रही छानबीन

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version