• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bahraich Violence: हिंसा की आग में धधक रहा है जिला, देर रात उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा

Writer D by Writer D
15/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Bahraich Violence

Bahraich Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान शुरू हुई हिंसा (Bahraich Violence) थम नहीं रही है। उपद्रवियों ने सोमवार को दुकान, अस्पताल और शोरूम समेत कई घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया है। उसके बावजूद उपद्रवियों ने नकवा गांव में देर रात धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि जब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात काबू में किए।

जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने सोमवार रात करीब 10 बजे एक गांव में आगजनी की। नकवा गांव के प्रधान ने बताया कि 10 से 15 लोग आए और उन्होंने आगजनी की। आगजनी के बाद पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस को देखते ही उपद्रवी भाग गए।

बहराइच में हिंसा जारी

महसी के बीडीओ हेमंत यादव ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने गांव में आगजनी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। उन्होंने बताया कि 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा एक धार्मिक स्थल को तोड़ने की कोशिश भी की गई। उपद्रवियों ने एक मजार को तोड़ने के बाद आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने हालात काबू में कर लिए हैं।

पत्थरबाजी-फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद हंगामा

दरअसल, रविवार शाम करीब छह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इसी बीच पत्थरबाजी और फायरिंग में राम गोपाल मिश्र (22) नाम के युवक की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। जैसे ही ये खबर फैली पूरे इलाके में बवाल शुरू हो गया। हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़-नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने मोर्चा संभाला मगर हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। 14 अक्टूबर की दोपहर तक बवाल होता रहा। इस दौरान उपद्रवियों ने एक अस्पताल को जला दिया। अंदर लगी एक्स-रे मशीन को तोड़ दिया। बेड्स, शीशे तहस-नहस कर दिए। पास में स्थित मेडिकल स्टोर में भी आगजनी की गई। तोड़फोड़ कर पूरे मेडिकल स्टोर को बर्बाद कर दिया गया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एक बाइक शोरूम को भी फूंक दिया। जिसके बाद नई मोटरसाइकिलें धू-धू कर जलती नजर आईं।

Bahraich Violence: हाथ में पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे STF चीफ, अमिताभ यश का रौद्र रूप देख भागे उपद्रवी

तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना पर सीएम योगी ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया। बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान महसी के रमपुरवा चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने एडीजी के सामने ही तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसपर उन्होंने अपनी पिस्टल निकाल ली और उसे लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाया।

Tags: Bahraich NewsBahraich violencecrime newsup news
Previous Post

पानी में बनाएं अचार, बनाने में आसान और स्वाद में मजेदार

Next Post

बेटी ने मां के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर ओवन में पकाया, हैवानियत देखकर पुलिस भी सहमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Murder

बेटी ने मां के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर ओवन में पकाया, हैवानियत देखकर पुलिस भी सहमी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रामोत्सव 2024: 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए सीएम योगी

19/01/2024
cm yogi

इस जिले मे स्थापित होगा आक्सीजन प्लांट, योगी सरकार ने दे स्वीकृति

18/04/2021

शर्मनाक! महिला ने बेटे संग किया ऐसा काम की कलंकित हो गया पवित्र रिश्ता

19/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version