• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंस्पेक्टर के हत्यारोपी बाहुबली अनुपम दुबे को मैनपुरी जेल में शिफ्ट किया गया

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद, मैनपुरी
0
Anuapam Dubey

Anuapam Dubey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद के जिला जेल फतेहगढ़ में बंद इंसेक्टर के हत्यारोपी अनुपम दुबे को मैनपुरी की जिला जेल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर रामनिवास की हत्या में फरार चल रहे अनुपम दुबे का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर फतेहगढ़ जेल से मैनपुरी जेल के लिए किया गया है। इंस्पेक्टर मिर्जा सदरे आलम बज्र वाहन से लेकर अनुपम दुबे को मैनपुरी की जिला जेल में आमद करा चुके है।

बताते चलें कि, बाहुबली अनुपम दुबे के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जीआरपी आगरा की केएसपी ने अनुपम दुबे का कुर्की वारंट जारी करा कर भारी पुलिस बल के साथ अनुपम के निवास फतेहगढ़ के मोहल्ला कस रट्टा में छापा मारा था। पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर अनुपम दुबे ने फतेहगढ़ के सीजीएम न्यायालय में 14 जुलाई को आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने इस न्यायालय में पड़ोसी जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के समधीन के रहने वाले ठेकेदार समीम हत्याकांड में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उन्हें न्यायालय ने जिला जेल फतेहगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

जेल में अनुपम दुबे के समर्थकों की आवाजाही को देखते हुए जेल प्रशासन ने अनुपम को गैर जिले की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की। जेल अधिकारियों की रिपोर्ट पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने संस्तुति कर पत्रावली जिलाधिकारी के यहां भेज दी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अनुपम दुबे को प्रशासनिक आधार पर मैनपुरी की जिला जेल में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जेल अधिकारियों और एसपी की संस्तुति पर लिया गया है।

झील में क्रैश हुआ इंडियन आर्मी का हेलीकॉप्टर, रेस्क्यू मिशन जारी

वहीं, दूसरी तरफ प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली ने बताया कि अनुपम दुबे को कड़ी सुरक्षा के बीच वज्र वाहन से इंस्पेक्टर मिर्जा सदरे आलम लेकर रवाना हुए है। उन्होंने मैनपुरी की जिला जेल में अनुपम की आमद करा दी है।

बताते चलें कि, बाहुबली अनुपम दुबे की मुश्किल दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। उनके ऊपर वर्ष वर्ष 1996 में ट्रेन में हुई इंस्पेक्टर रामनिवास की हत्या सहित हत्या और अपहरण के 45 मुकदमे दर्ज हैं। इस वजह से शासन ने अनुपम के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सबसे खास बात ये है कि इंस्पेक्टर हत्याकांड और समीम हत्याकांड दोनों की फाइलें न्यायालय में 25 साल तक दबी रही। इनमें आरोप पत्र दाखिल होने के बाद भी अनुपम ने आत्म समर्पण नहीं किया।

16 करोड़ का इंजेक्शन नहीं बचा सका ‘वेदिका’ की जान, टूट गईं सांसों को डोर

रेल विभाग की कमान डीजी पीयूष आनंद के हाथ पहुंची तो उन्होंने पत्रावली को निकलवा कर जीआरपी एसपी आगरा को अनुपम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अब अनुपम इस समय मैनपुरी की जिला जेल में बंद है। वहां उनके मिलने वालों पर भी रोक लगा दी गई है। फिलहाल भाजपा सरकार में अनुपम दुबे की भी मुश्किल है बढ़ती चली जा रही है।

वहीं माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका यादव की जिला पंचायत के चुनाव में मदद करने पर अनुपम से राजनीतिक दलों का एक खेमा खिलाफ हो गया। जिसकी वजह से इस दल ने 25 साल पुराने गड़े मुर्दे उखाड़ दिए और अनुपम को जेल की हवा खानी पड़ी।

Tags: Anuapam Dubeycrime newsfarrukhabad newsmainpuri jailmainpuri newsup news
Previous Post

मानसून सत्र: हंगामे के चलते पूरा नहीं हो काल प्रश्नकाल, सदन स्थगित

Next Post

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
bus accident

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Bharat Bhandh

Bharat Bhandh: बिहार में असर, हाइवे जाम, सड़क पर टायर जलाए, ट्रेन रोकी

21/08/2024

अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियाँ पसंद आयीं उनका स्वागत है : योगी

19/01/2022
virat kohli

विराट कोहली ने बताया, क्यों सफेद जूते में करते हैं बल्लेबाजी

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version