• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनकामेश्वर मंदिर में बाहर के प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध, सिर्फ ये चीजें कर सकेंगे अर्पित

Writer D by Writer D
23/09/2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ
0
Mankameshwar temple

Mankameshwar temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple) में बाजार से खरीदा गया प्रसाद बैन कर दिया गया है। तिरुपति लड्डू विवाद के बाद महंत देव्यगिरि ने बाहर से लाए गए प्रसाद को मंदिर में चढ़ाने से मना कर दिया है। महंत देव्यागिरि ने लेटर जारी कर कहा है कि भक्तों ने अपने घरों से बनाया प्रसाद या सूखा मेवा ही गर्भगृह में चढ़ाने के लिए पुजारी को दें। यह व्यवस्था सोमवार सुबह से यहां लागू कर दी गई है। तिरुपति विवाद के बाद से ही भक्तों की अस्था को काफी ठेस पहुंची है, ऐसे में यहां के मंदिर में सतर्कता के लिए बाहर की किसी भी सामग्री को मंदिर में चढ़ाने की अनुमति नहीं है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के बाद अब देश के दूसरे मंदिरों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple) में प्रसाद के लिए नोटिस जारी करके सभी को सूचित किया गया है। नोटिस में साफतौर पर लिखा गया है कि मनकामेश्वर मंदिर में गर्भगृह में वही प्रसाद चढ़ाएं जो कि खुद से बनाया गया हो, अन्यथा बाहर से किसी भी चीज को प्रसाद के तौर पर भगवान को न चढ़ाया जाए। साथ ही भक्तों से अपील की गई है कि गर्भगृह में सूखे मेवे ही प्रसाद में चढ़ाए जाएं, क्योंकि उसमें किसी तरह की मिलावट की गुंजाइश कम है।

मनकामेश्वर मंदिर

मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple) में जारी की गई नोटिस में साफ शब्दों में लिखा गया है कि प्रसाद को लेकर जारी किया गया ये निर्देश तिरुपति बालाजी आंध्र की घटना के कारण प्रतिबंधित किया गया है। इस नोटिस को मंदिर के पीठाधीश्वर महंत देव्यागिरि की तरफ से जारी किया गया है।

तिरुपति मंदिर के शुद्धिकरण के लिए हुआ महा शांति होम, देवस्थानम का प्रायश्चित के लिए अनुष्ठान

देश भर के मंदिरों में प्रसाद के चढ़ाने को लेकर काफी असमंजस और डर है। लोग बाहर से खरीदे गए प्रसाद को मंदिर में ले जाने से बच रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों का कहना है कि मंदिरों में इस तरह के रोक के बाद प्रसाद के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ सकता है। जब लोग उनके द्वारा बनाए गए प्रसाद को नहीं खरीदेंगे तो उनका गुजारा कैसे होगा? इससे प्रसाद व्यवसाय में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Tags: Lucknow NewsMankameshwar templeup news
Previous Post

तिरुपति मंदिर के शुद्धिकरण के लिए हुआ महा शांति होम, देवस्थानम का प्रायश्चित के लिए अनुष्ठान

Next Post

रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Ayodhya
अयोध्या

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई रामनगरी, सरयू से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ऐसा कोई सवाल नहीं जिसका जबाब न हो… विपक्ष को आईना दिखाते हुए बोले केशव मौर्य

03/08/2026
Next Post
Riya Singha

रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज

यह भी पढ़ें

Dhami

इस वर्ष निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें: धामी

10/08/2023
कराची में वैन में लगी आग

पाकिस्तान : कराची में वैन में लगी आग, 13 लोगों की जलकर मौत, पांच घायल

27/09/2020
जी-विलास पसंद G-Vilas pasand

‘जी-विलास पसंद’ नाम से अमरूद की प्र​जाति का लखनऊ के किसान ने कराया पंजीकरण

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version