• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम आवास के नाम पर बैंक खाते में सेंधमारी, जनसेवा केंद्र संचालक समेत 4 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया जिले में जनसेवा केंद्र संचालक की ओर से कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक पीएम आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अंगूठे का निशान लेता था और उसकी क्लोनिंग करा बाद में धीरे-धीरे बैंक खाता खंगाल देता था। एक पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ठगी का यह मामला जिले के रूद्रपुर का है। रूद्रपुर थाना क्षेत्र के एकला मिश्रौलिया गांव निवासी अक्षयवर नाम का किसान कुछ महीने पहले रूद्रपुर कस्बे के एक जनसेवा केंद्र पर गया था। जहां उसे पीएम आवास दिलाने का भरोसा दिलाते हुए आधार कार्ड की कॉपी जमा कराकर एक सादे पन्ने पर अंगूठे के निशान ले लिए गए थे।

कुछ ऐसा ही जितेंद्र विश्वकर्मा के साथ भी हुआ। कुछ महीने बीत गए लेकिन आवास नहीं मिला। इसी बीच अक्षयवर को पता चला कि उसके खाते से एक लाख 10 हजार और जितेंद विश्वकर्मा के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

आरोपियों के पास से बरामद सामान

पीड़ित जब खाते से पैसे गायब होने की शिकायत लेकर बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने उन्हें यह कहकर भगा दिया कि तुम्हारा अंगूठा लगा है और तुमने खाते से पैसे निकाले हैं। यह सुनकर दोनों पीड़ित सन्न रह गए। दोनों पीड़ित थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज कर साइबर सेल ने जब जांच शुरू की तो तार जनसेवा केंद्र संचालक से जुड़े। साइबर सेल की टीम जब जनसेवा केंद्र पहुंची तो वहां किशन रावत मिल गया। साइबर सेल की टीम अभी किशन से पूछताछ कर ही रही थी कि विकास यादव भी वहां पहुंच गया।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ इनामी हिस्ट्रीशीटर, सिपाही घायल

विकास यादव के पास से चार क्लोन बरामद हुए। जब पुलिस ने इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो इन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनों ने साइबर सेल को बताया कि देवरिया शहर के सिविल लाइंस स्थित ए वन रबर मुहर नाम की दुकान से वे अंगूठे का क्लोन बनवाते थे और इसके बदले दुकानदार को अच्छी रकम देते थे। पुलिस ने जब दुकान पर रेड डाली तो वहां अन्य संबंधित मशीनरी बरामद हुई। साइबर सेल की टीम ने रबर मुहर बनाने की दुकान से मिर्जा शमीम और उसके बेटे फारुख मिर्जा को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पीड़ित अक्षयवर को उसका एक लाख रुपया वापस करा दिया है। अपनी लुट चुकी जमा-पूंजी पाकर अक्षयवर भावुक हो गया और फफक-फफक कर रोने लगा। जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने प्रेसवार्ता कर इस बड़े गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने इनके पास से 19 अंगूठे का क्लोन, सादे कागज पर अंगूठे के 69 निशान, एक थम्ब इम्प्रेशन मशीन, लैपटॉप, कम्प्यूटर सेट, एक क्लोन मशीन, स्कैनर, डिजिटल स्टाम्प मशीन, प्रिंटिंग इंक पैड, फोटो पॉलिनर केमिकल, प्रिंट इन्हेन्सर बरामद किए हैं। एसपी ने ठगों के इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Tags: crime newsDeoria Newspm avas scam
Previous Post

कल से गुलजार हो जाएंगे साप्ताहिक बाजार, करना होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Next Post

CM पुष्कर ने जल-जीवन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post

CM पुष्कर ने जल-जीवन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यह भी पढ़ें

Jaya Ekadashi

सफला एकादशी इन नियमों के साथ रखें व्रत, पूरे होंगे रुके हुए काम

05/01/2024
AK Sharma

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सभी निकायों में आयोजित होगा “स्वच्छता लीग-02”: एके शर्मा

16/09/2023
bio energy projects

नगरो को वैश्विक नगर बनाने की परिकल्पना की ओर आगे बढ़ेंगे: एके शर्मा

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version