• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतिम सफर पर निकले बप्पी लहरी, बेटे ने दिया अर्थी को कंधा

Writer D by Writer D
17/02/2022
in मनोरंजन
0
bappi lahiri

bappi lahiri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर के बाद बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का जाना म्यूजिक जगत को सदमा दे गया है। 69 साल की उम्र में बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। डिस्को किंग (Disco King) के जाने से सेलेब्स, फैंस समेत सिंगर का परिवार गमगीन हो चला है। थोड़ी देर में बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का अंतिम संस्कार होना है। उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी बीती रात पिता के अंतिम संस्कार के लिए यूएस से मुंबई लौटे हैं।

बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विर्ले पार्ले श्मशान घाट में सिंगर के आखिरी दर्शन करने सेलेब्स पहुंच रहे हैं। एक्टर शक्ति कपूर, विद्या बालन, मीका सिंह, विंदू दारा सिंह बप्पी दा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

बप्पी लाहिड़ी के शव को जिस वक्त घर से श्मशान घाट ले जाया जा रहा था तब सिंगर की बेटी बिलख बिलख को रोते दिखीं। बेटे बप्पा की आंखें भी नम थीं। सिंगर की बेटी चीख चीख कर बेसुध होकर रोती नजर आईं। ये तस्वीरें किसी की भी आंखें नम कर दें।

रीमा लाहिड़ी

बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेजेंडरी सिंगर का पार्थिव शरीर घर से श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गया है।।

ड‍िस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बप्पी लाहिड़ी के निधन से उनका परिवार टूट गया है। सिंगर के बच्चों पर जैसे गम से बादल टूट पड़े हों। जिस वक्त बप्पी लाहिड़ी का निधन हुआ तब उनके बेटे उनके साथ मौजूद नहीं थे। वे सात समंदर पार लॉस एंजिलिस में थे। बप्पा लाहिड़ी अपने पिता के काफी करीब थे। वे अपने पिता को आइडल मानते थे। पर अब पिता और बेटे का ये साथ हमेशा के लिए टूट गया है।

बप्पी लाहिड़ी को थी ये बीमारी

बप्पी लाहिड़ी पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। इसी के चलते सिंगर को जुहू के क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती कराया गया था। बाद में 15 फरवरी को वे डिस्चार्ज हो गए थे। उसके कुछ ही घंटों बाद सिंगर का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर बप्पी लाहिड़ी को फिर से अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उन्होंने दुनिया छोड़ दी थी। अस्पताल में बेटी की गोद में सिंगर ने अंतिम सांस ली।

बप्पी लहरी को देखकर राजकुमार ने मारा था ताना, कहा- बस एक मंगलसूत्र….

डिस्को किंग के नाम से मशहूर थे बप्पी लाहिड़ी

बप्पी लाहिड़ी के निधन से म्जूयिक जगत को जो नुकसान हुआ है उसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। अपने संगीत के जरिए बप्पी लाहिड़ी हमेशा अमर रहेंगे। 70-80  के दशक में बप्पी दा ने कई सुपरहिट और आइकॉनिक गाने दिए थे। उनके गानों पर आज भी लोग थिरकते हैं। शादी-पार्टियों की रौनक होते हैं बप्पी लाहिड़ी के गाने। नई जनरेशन भी बप्पी दा के गानों की दीवानी है।

बॉलीवुड में बप्पी दा का आखिरी गाना

उनका गाना डिस्को डांसर जबरदस्त हिट हुआ था, तभी से सिंगर को डिस्को किंग के नाम से भी पुकारा जाता था। बप्पी लाहिड़ी ने फिल्म नन्हा शिकारी में अपना पहला म्यूजिक स्कोर दिया था। उनके पॉपुलर गानों में याद आ रहा, ऊह लाला, तम्मा तम्मा अगेन, तम्मा तम्मा लोगे, यार बिना चैन कहां रे, रात बाकी बात बाकी, दे दे प्यार।। और ये लिस्ट अनगिनत है। उनका बॉलीवुड में आखिरी गाना फिल्म बागी 3 के लिए था। गाने का नाम बंकस था।

Tags: bappi lahiri funeralbappi lahiri songbollywood gossipsEntertainment news
Previous Post

पंजाब में लाहौर-कराची के लोगों को बसाना चाहते हैं सीएम चन्नी : स्वतंत्रदेव

Next Post

कुशीनगर हादसा: शादी की रस्मों में कुआं बना मौत का काल, एक साथ उठेंगी 13 अर्थियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Next Post
kushinagar accident

कुशीनगर हादसा: शादी की रस्मों में कुआं बना मौत का काल, एक साथ उठेंगी 13 अर्थियां

यह भी पढ़ें

cm yogi in jhansi

झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

23/05/2021
CM Yogi

पंडित दीन दयाल जी के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति : योगी आदित्यनाथ

19/09/2025
Tension in relations between India and Canada

भारत और कनाडा के रिश्तों में टेंशन, भारतीय दूतावास ने रद्द किए शिविर

07/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version