• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने किया ‘इतिहास प्रश्न बैंक’ का विमोचन

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
इतिहास प्रश्न बैंक का विमोचन History Question Bank Released

इतिहास प्रश्न बैंक का विमोचन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयला बीकेटी के प्रधानाध्यापक सुरेश जायसवाल द्वारा कक्षा 6 , 7 और 8 के लिए प्रतियोगी व मेधा परीक्षाओं के लिए लिखित इतिहास प्रश्न बैंक का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल, शिक्षक सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार, मनीष जायसवाल, महेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

बता दें कि सुरेश जायसवाल प्रधानाध्यापक होने के साथ ही एक शिक्षक नेता भी हैं, लेकिन उन्होंने अपने मूल कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शिक्षण कार्य को अनदेखा नहीं किया। श्री जायसवाल बताते हैं कि उन्हें हमेशा इस बात का एहसास रहा कि बेसिक शिक्षा में अध्ययनरत निर्धन बच्चों को किस प्रकार से उन बच्चों में समक्ष खड़े होने के इतना काबिल बनाया जाए जिससे वह अपने समाज में एक बेहतर स्थान बना सके। मन में हमेशा से एक गूंज बनी रहती कि वह कौन सा माध्यम होगा? जिससे इन बच्चों के सपनों को पंख दे सकें ।

वैक्सीन कम्पनियों ने कोरोना के नए स्ट्रेन पर शुरु किया वैक्सीन का ट्रायल

ऐसे में जब अपनी दुविधा को पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी के समक्ष रखा और उन्होंने मेरा मार्गदर्शन करते हुए विद्यालय के बच्चों को सिल्वर जोन द्वारा आयोजित हिन्दी ओलंपियाड में प्रतिभाग कराने का सुझाव दिया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों की प्रतिभागिता की कल्पना किसी ने नहीं की थी।

बच्चों को प्रतिभाग कराने के लिए हिन्दी से संबंधित प्रश्नों का संकलन कर उन्हें नियमित अभ्यास कराया जिसका प्रतिफल सकारात्मक रहा और मेरे विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोयला बीकेटी लखनऊ के छात्र ने लखनऊ जनपद में प्रथम स्थान और पूरे भारत में 109 वा स्थान प्राप्त कर परिषदीय विद्यालयों का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में प्राइवेट स्कूल के बच्चे ही प्रतिभाग किया करते थे। इस परिणाम ने उनके विचारों को आलम्बन प्रदान किया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाए तो वे अपने जीवन में उत्तम स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्नों का संकलन हिन्दी विषय के साथ-साथ इतिहास-भूगोल और नागरिक शास्त्र पर भी किया गया जो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित पुस्तकों पर आधारित हैं। अलग-अलग पन्नों पर चुने प्रश्नों को विषय और प्रकरण के अनुसार व्यवस्थित कर इसे एक पुस्तक का आकार प्रदान किया है। यह पुस्तक न केवल छात्रों को विषय की समझ को परखने में मदद करेगी बल्कि आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी एक सहायक पुस्तक सिद्ध होगी। इस पुस्तक का प्रकाशन संवेदना प्रकाशन लखनऊ ने किया है।

Tags: History Question Bank Releasedइतिहास प्रश्न बैंकइतिहास प्रश्न बैंक का विमोचनप्रतियोगीबेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदीमेधा परीक्षाओं
Previous Post

Corona Update : कोरोना से जूझ रहे अमेरिका मे कोविड राहत विधेयक को मंजूरी

Next Post

Nokia 2.4 की बिक्री हुई शुरू, बजट सेगमेंट में सभी अहम फीचर्स हैं मौजूद

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया “भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975” पुस्तक का विमोचन, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

30/10/2026
PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Next Post
nokia

Nokia 2.4 की बिक्री हुई शुरू, बजट सेगमेंट में सभी अहम फीचर्स हैं मौजूद

यह भी पढ़ें

Area Officer App

तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दे रही योगी सरकार

23/12/2024

दलित किशोरी को बेरहमी से पीटने वाला शाकाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

30/12/2021
Veteran actor Dilip Kumar unwell once again, hospitalized

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की एक बार फिर तबीयत नासाज, अस्पताल में हुए भर्ती

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version