• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास : योगी

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग contact tracing

काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण के साथ पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

श्री योगी ने गुरूवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि अयोध्या मण्डल में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण के साथ पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए। इसके लिए पर्यटन विभाग कार्यों को आगे बढ़ाए।

अस्थाई जेल से 4 बंदी फरार, दो को पुलिस ने दबोचा, दो पर 25 हजार का इनाम

उन्होने कहा कि सरकार विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बरते जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विकास की गति को और तेज किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लम्बित प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृत किया जाए। सभी विकास कार्यों के साथ जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य के पूर्ण होने पर लागत में कमी आती है और जनता को विकास योजनाओं का समय से लाभ मिलता है।

श्री योगी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों तथा ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया जाए। ग्राम सचिवालय को आप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। आनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से सुशासन को बल मिलेगा और ग्राम स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने गांवों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों में गोवंश के लिए चारे की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

योगी सरकार की मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जब्त

उन्होने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भौतिक सत्यापन आवश्यक है। इसके लिए टीम गठित की जाए। टाइम लाइन के अनुसार विकास कार्य पूरे किए जाएं। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पटल पर तीन दिन से अधिक पत्रावली लम्बित न रहे। विभागीय मुख्यालय समेत अधीनस्थ कार्यालयों में पत्रावलियां सात दिन से अधिक लम्बित न रहें।

Tags: 24ghante online.comayodhyaAyodhya Development AuthorityConstruction of Airport at CM YogiPublic Works Departmentअयोध्याअयोध्या में हवाई अड्डे का निर्माणअयोध्या विकास प्राधिकरणलोक निर्माण विभागसीएम योगी
Previous Post

पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी भाजपा

Next Post

मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत सक्रिय भूमिका निभायेगा रूस 

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
मेक इन इंडिया

मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत सक्रिय भूमिका निभायेगा रूस 

यह भी पढ़ें

sara ali khan

पुराने अंदाज में लौटीं सारा अली खान, एयरपोर्ट की वीडियो हुई वायरल

03/11/2020
share market

बाइडेन की जीत पर शेयर बाजार ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड

09/11/2020

अखिलेश यादव को पुलिस ने किया रिहा, नेताओं को दिए कार्यालय पहुंचने के निर्देश

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version