• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को हुआ ब्लड कैंसर, मदद के लिए सामने आया BCCI

Writer D by Writer D
14/07/2024
in खेल
0
BCCI

BCCI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ (Anshuman Gaikwad) ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अंशुमान गायकवाड़ का मुद्दा उठाया था। अब BCCI की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए आगे आ गया है। बीसीसीआई ने अंशुमान गायकवाड़ के लिए एक करोड़ रुपये का फंड जारी किया है।

अंशुमान गायकवाड़ (Anshuman Gaikwad) के लिए BCCI का बड़ा फैसला

अंशुमान गायकवाड़ लंदन में थे, लेकिन अब वे बड़ौदा लौट आए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल ने बताया है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बीसीसीआई को कैंसर से जूझ रहे भारत के दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जय शाह ने गायकवाड़ के परिवार से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया और सहायता प्रदान की।

सीएम योगी एक्शन में, बाढ़ शरणालयों में आपदा प्रभावितों को दी जा रही घर जैसी सुविधा

गायकवाड़ (Anshuman Gaikwad) की मदद के लिए हाल ही में 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव आगे आए थे और उन्होंने बीसीसीआई से गायकवाड़ की मदद करने की अपील की थी। ये भी खबर सामने आई थी कि सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल और कीर्ति आजाद जैसे कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर गायकवाड़ की मदद के लिए पैसे जुटा रहे हैं। जिसके बाद बीसीसीआई ने संज्ञान लेते हुए ये फैसला लिया है।

टीम इंडिया के लिए ऐसा रहा गायकवाड़ (Anshuman Gaikwad) का करियर

अंशुमान गायकवाड़ ने 1975 से 1987 तक टीम इंडिया के लिए खेला था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1974 में टेस्ट डेब्यू किया था। इस दौरान गायकवाड़ ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 1985 रन बनाए और 2 विकेट लिए थे। वहीं, वनडे में उन्होंने कुल 269 रन बनाए थे। इसके अलावा 1997 से 1999 और फिर 2000 में अंशुमान गायकवाड़ टीम इंडिया के कोच भी रहे।

Tags: anshuman gaikwadBCCIcricket newssports newssports news in hindi
Previous Post

‘भस्मासुर है कांग्रेस, जल्दी निपटा देगी आपको’, अखिलेश यादव को भाजपा अध्यक्ष ने चेताया

Next Post

दो पीठों के शंकराचार्य महाराज का राधिका-अनंत ने लिया आशीर्वाद, PM को भी दिया आशीष

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Next Post
Anant-Radhika

दो पीठों के शंकराचार्य महाराज का राधिका-अनंत ने लिया आशीर्वाद, PM को भी दिया आशीष

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, रद्द हुआ अमेठी और मऊ के DM का तबादला

29/10/2021
Kangana Ranaut

डाकिया बनकर आपकी सेवक की तरह काम करती रहूंगी: कंगना रनौत

29/04/2024
rhea-shovik

सुशांत केस में बड़ा खुलासा, रिया ने शोविक को लिखा- ‘वो एक दिन में चार बार स्मोक करता है…’

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version