Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में सस्ती होगी बीयर, तो बढ़ेंगे शराब के दाम, जानें नया रेट

लखनऊ। यूपी में आगामी पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ नया आबकारी सत्र भी शुरू होगा। इस नए आबकारी सत्र में राज्य में बीयर, देसी व अंग्रेजी शराब के नये दाम भी लागू होंगे।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली अप्रैल से प्रदेश में बीयर सस्ती हो जाएगी जबकि देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में थोड़ी बढ़ोत्तरी होगी। शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि बीयर का एक केन या बोतल इस वक्त औसतन 130 रुपये की है। जो कि पहली अप्रैल से 110 रुपये की हो जाएगी। इस तरह से बीयर के दामों में प्रति केन या बोतल करीब 20 रूपये की कमी आएगी।

यूपी पंचायत चुनाव से पहले तीन आईएएस समेत कई पीसीएस अफसरों के तबादले

मौर्य ने बताया कि देसी शराब का 200 मिलीलीटर का 42 डिग्री तीव्रता वाला पउवा 80 रूपये के बजाए 85 रुपये में मिलेगा। जबकि अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्राण्ड के क्वाटर में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि देसी व अंग्रेजी शराब के दामों में पहली अप्रैल से होने वाली इस बढ़ोत्तरी के पीछे लाइसेंस फीस में साढ़े सात प्रतिशत की वृद्धि मुख्य कारण है। हालांकि बीयर की एक्साईज ड्यूटी व लाइसेंस शुल्क में कोई कमी या बढ़ोत्तरी नहीं हुई मगर राज्य में बीयर की खपत बढ़ाने के लिए इसके दाम कम किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button