• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आस्था का हुजूम: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

Writer D by Writer D
12/01/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Paush Purnima

Paush Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह ही संगम में पवित्र स्नान कर लिया। इसमें युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगम पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संगम स्नान के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से महाकुम्भ नगर में चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी वैभव कृष्ण और एसएसपी राजेश द्विवेदी खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पल पल की अपडेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी महाकुम्भ का क्रेज दिख रहा है। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को डिजिटल दर्शन भी कराया।

युवाओं और बुजुर्गों के साथ बच्चों में भी संगम स्नान को लेकर गजब का उत्साह

संगम तट पर हर उम्र के लोगों में सनातन संस्कृति के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। युवा अपनी परंपरा को जानने और उसका हिस्सा बनने के लिए उमड़े। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए भी यह आयोजन गहरी आस्था का प्रतीक बना।

डिजिटल महाकुम्भ की धूम, सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज

डिजिटल युग में महाकुम्भ का क्रेज सोशल मीडिया पर छाया रहा। विशेष तौर पर वीआईपी घाट और संगम नोज पर युवाओं ने स्नान किया। जिसके बाद वीडियो और तस्वीरें बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा महाकुम्भ में पहुंचे लोगों ने वीडियो कॉलिंग से घर वालों को मां गंगा का डिजिटल दर्शन कराया। कुछ लोग फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव और वॉट्सएप पर ग्रुप कॉलिंग करते भी देखे गए।

नेशनल यूथ डे पर युवाओं में सनातन संस्कृति को लेकर उत्साह

नेशनल यूथ डे के अवसर पर संगम स्नान में शामिल होने वाले युवाओं का जोश देखने लायक था। सनातन संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का यह पर्व युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, एआई कैमरों से निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी वैभव कृष्ण और एसएसपी राजेश द्विवेदी की देखरेख में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

देश के कोने-कोने से कुंभ मेला की सुरक्षा हेतु पहुंच रहे हैं फायरफाइटर

पहली बार महा कुम्भ के दौरान इतनी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया गया है। सुरक्षा के लिए एआई कैमरे लगाए गए हैं, जो हर श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्था की सराहना की। उनका कहना था कि इससे पहले कभी भी इतना विहंगम दृश्य नहीं देखा।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Paush Purnima
Previous Post

सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को दिया तोहफा ,राष्ट्रीय युवा दिवस पर बढ़ाया मानदेय

Next Post

पौष पूर्णिमा के अमृत स्नान के साथ शुरू होगा महाकुम्भ में कल्पवास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Kalpavas

पौष पूर्णिमा के अमृत स्नान के साथ शुरू होगा महाकुम्भ में कल्पवास

यह भी पढ़ें

UP Stf arrested Smugglers

डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद, STF ने पांच तस्कर किये गिरफ्तार

14/11/2020
attack on BJP workers & offices

TMC की जीत के साथ ही BJP कार्यकर्ताओं पर हमले, नंदीग्राम में तांडव

03/05/2021
broom

झाड़ू से खुल जाएगा आपकी किस्मत का ताला, जानें जरूर

13/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version