• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन से पहले PM मोदी काशी को देंगे सौगात, दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की विकास यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद जिला प्रशासन ने दिसंबर 2020 से जून 2021 तक पूरी हुई परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की रुपरेखा भी तैयार की जा रही है। शासन के माध्यम से ही प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क कर दौरे को अंतिम रुप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 जुलाई के बीच एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है। पीएम मोदी नगर निगम के ठीक बगल स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जा सकते हैं और बीएचयू में बनी परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा खुले मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने की योजना भी बनाई जा रही है।

जून महीने तक वाराणसी में साढ़े सात सौ करोड़ की 75 परियोजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार हो चुकी हैं। इसमें परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई और दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। यहां बता दें कि पीएम मोदी आठ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे, ऐसे में उनके भव्य स्वागत की भी तैयारी कराई जा रही है। इससे पहले वे 30 नवंबर को देव दीपावली पर वाराणसी आए थे और हड़िया-राजातालाब सिक्सलेन परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शहर में एक सप्ताह का सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनकी मौजूदगी में सुबह सात से नौ बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी और पीएम के दौरे से पहले स्वच्छता अभियान का निर्देश दिया था।

इस नए फोर्मूले से हो रहा है कैबिनेट विस्तार, जानिए किसे मिली एंट्री किसका हुआ प्रमोशन

पूरी हुई 75 परियोजनाओं में ज्यादातर जनता को सीधा सुविधा प्रदान करने वाली हैं। इसमें स्वास्थ्य, पार्किंग, फ्लाईओवर सहित अन्य परियोजनाओं को कार्यदायी संस्थाओं से संचालित करने वाले विभागों को हैंडओवर किया जाना है। जिलाधिकारी ने भौतिक सत्यापन के तुरंत बाद परियोजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पीपीपी मॉडल पर चलने वाली परियोजनाओं को शुरू करने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

इन परियोजनाओं से आएगा बदलाव

– सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग के पांच करोड़ की लागत से करौंदी में तैयार ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रैक पर वाहन चालकों की परीक्षा शुरू करेगा।

– वाराणसी को घाघरा ब्रिज, सुल्तानपुर और गोरखपुर को जोड़ने वाले अलग-अलग नेशनल हाईवे बिहार और मध्यप्रदेश तक की राह आसान करेंगे

– बीएचयू में 100 बेड और जिला अस्पताल में 50 बेड के एमसीएच विंग से महिलाओं के स्वास्थ्य सुविधा में सुधार पर बड़ा कदम

– दशाश्वमेध से गोदौलिया के बीच गौरव पथ पर्यटन को देगा नई ऊंचाई, क्रूज संचालन से भी दुनियाभर के पर्यटक होंगे आकर्षित

पूरी हो चुकी परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। शासन को भी अब तक की पूरी रिपोर्ट भेजी गई है। – कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी

Tags: pm modiup newsvaranasi news
Previous Post

जब दिलीप कुमार ने लगाई पाकिस्तानी पीएम की क्लास, कहा था- ‘शराफत में रहो’

Next Post

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी के इन मंत्रियों को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

31/08/2026
Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
Next Post
modi cabinet expansion

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी के इन मंत्रियों को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, राष्ट्रपति ने दी इस मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी

18/02/2025
House Attached

लुटेरे का मकान कुर्क

13/07/2023
CSK

धोनी ने दिल्ली को रौंदकर चेन्नई को नौवीं बार फाइनल में पहुंचाया

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version