• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरी हत्या के लिए दी गई 5 करोड़ की सुपारी, बिना एंट्री के जेल में रहे हैं लोग : मुख़्तार

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी सोमवार को ऐंबुलेंस मामले में बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट नंबर 10 की इंचार्ज मौसमी मदेशिया की कोर्ट में बांदा जेल से वर्चुअल सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी हत्या के लिये पांच करोड़ की सुपारी दी गई है।

मुख्तार अंसारी के मुताबिक उसे सूचना मिली है कि किसी को उसकी हत्या करने के लिये कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो मेरी हत्या कर देगा, उसके घर पांच करोड़ रुपया पहुंच जाएगा। इसके अलावा उसके सारे मुकदमे भी खत्म कर दिए जाएंगे। कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के संबंध में मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने यह जानकारी दी।

रणधीर सिंह सुमन के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान जज के सामने आरोप लगाया कि इन दिनों बांदा जेल में पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी और कुछ संदिग्ध लोग जेल बुक पर एंट्री किए बिना ही अंदर आते हैं। इतना ही नहीं जब ये लोग आते हैं, तो जेल के सीसीटीवी का मुंह भी घुमा दिया जाता है। मुख्तार का आरोप है कि यूपी की जेलों लगातार हत्याएं हो रही हैं। गाड़ियों के एक्सीडेंट के नाम पर भी लोगों को मारा जा रहा है। ऐसे में उसे डर है कि जेल में उसकी भी हत्या की जा सकती है।

टोलो न्यूज परिसर में घुसा तालिबान, सैनिकों से छीने सरकारी हथियार

मुख्तार अंसारी ने कोर्ट नंबर 10 की इंचार्ज जज मौसमी मदेशिया से मांग करते हुए कहा कि जेल की गेटबुक और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई जाए. सारा सच सामने आ जाएगा. मुख्तार अंसारी ने जज के सामने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की.

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी पंजाब जेल में बंद रहने के दौरान जिस एंबुलेंस का प्रयोग कर रहा था. वह 31 मार्च को चर्चा में आई थी. जांच के बाद दो अप्रैल को इस मामले में मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय, शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव, शाहिद, सुरेंद्र शर्मा और अफरोज सहित एंबुलेंस चालक सलीम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जबकि मुख्तार बांदा जेल में बंद है. इस मामले में अभी दो लोग फरार हैं. पुलिस ने उन पर इनाम भी घोषित किया है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Tags: banda jailbanda newsMukhtar Ansari
Previous Post

प्रदेश के 17 जिले हुए कोरोना मुक्त, 24 घंटे में मिले 17 नए मरीज

Next Post

राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर चोरों ने बोला धावा, मुक़दमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
steal

राज्यमंत्री मोहसिन रजा के रिश्तेदार के घर चोरों ने बोला धावा, मुक़दमा दर्ज

यह भी पढ़ें

A mountain of sorrows broke over Hansal Mehta, father passed away

हंसल मेहता के ऊपर टूटा दुःखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

02/06/2021
talibani attacker

मारा गया तालिबान का टॉप कमांडर, IS-K ने ली ज़िम्मेदारी

03/11/2021
BJP

Chhattisgarh Assembly Election: भाजपा ने 64 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

09/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version