• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के 17 जिले हुए कोरोना मुक्त, 24 घंटे में मिले 17 नए मरीज

Writer D by Writer D
16/08/2021
in Main Slider, अमेठी, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, कासगंज, कौशांबी, ख़ास खबर, चित्रकूट, देवरिया, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, बलिया, बहराइच, महोबा, शामली, संत कबीरनगर, हरदोई, हाथरस
0
corona cases in up

corona cases in up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिये ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से उत्तर प्रदेश को प्रत्येक दिन अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के 17 जनपद कोरोना से पूरी तरह से मुक्त हो गए।

इन जनपदों में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं बचा है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं और रिकवरी दर 98.6 फीसदी पहुंच गई है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोरोना से मुक्त होने वाले जनपदों में अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, संतकबीरनगर और शामली शामिल हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने का कारक बन सकती है। इसलिये सरकार तेजी से कोविड पर निंयत्रण करने के लिये सारी सावधानियां और सतर्कता बरत रही है। 24 घंटे में हुई 01 लाख 89 हजार 744 सैम्पल की टेस्टिंग में 62 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 13 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 419 रह गई है।

24 घंटे में 17 नए मरीजों की पुष्टि

प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में अब तक 06 करोड़ 92 लाख 84 हजार 717 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, जबकि 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 17 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। इसी अवधि में 36 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। 294 लोग घर पर उपचार ले रहे हैं। प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार 761 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा से विपक्षी दल घबरा गया : स्वतंत्र देव

मेडिकल कॉलेजों को साधन-संपन्न बनाने पर जोर

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोविड प्रबंधन का असर है कि प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेजों को साधन संपन्न बनाया जा रहा है। सभी केंद्रों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों को इन सभी का पूरा विवरण रखने और स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखने के निर्देश दिये गये हैं। यदि कोई उपकरण, भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा सीएसआर के माध्यम से प्राप्त हुए हैं तो उसका भी विवरण रखने को कहा गया है। इनका वार्षिक ऑडिट करने और एक पोर्टल विकसित करते हुए हर सरकारी सामान की उपलब्धता का पारदर्शिता पूर्ण विवरण रखने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Tags: corona cases in upcorona in UPCorona testing in UP
Previous Post

जन आशीर्वाद यात्रा से विपक्षी दल घबरा गया : स्वतंत्र देव

Next Post

मेरी हत्या के लिए दी गई 5 करोड़ की सुपारी, बिना एंट्री के जेल में रहे हैं लोग : मुख़्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

मेरी हत्या के लिए दी गई 5 करोड़ की सुपारी, बिना एंट्री के जेल में रहे हैं लोग : मुख़्तार

यह भी पढ़ें

J&K High Court

उद्यान विकास अधिकारी पदों पर निकली हैं नौकरियां, hpsc.gov.in पर करें आवेदन

20/02/2023
oldest panda

दुनिया की सबसे बुजुर्ग पांडा ‘हीरो मदर’ की मौत, गम डूबे लोग

22/12/2020
Ramdas Athawale

‘चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन बीजेपी सरकार बनी तो…’, छत्तीसगढ़ को लेकर बोले अठावले

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version