• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सट्टे के खेल का पर्दाफाश, दो दर्जन से अधिक सटोरी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
bookies

bookies

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। हसनगंज पुलिस ने इलाके में बड़े स्तर पर चले सट्टे के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 47 हजार 420 रुपये नगद बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में सट्टे के नाम पर मोटी रकम का जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। जमीनी सूचना तंत्र के तहत पुलिस ने सट्टा खेले जाने की जगह को चिन्हित कर लिया था। बुधवार को सर्च वारंट के तहत भारी पुलिस बल ने चरही मोहल्ला डालीगंज में स्थित म.नं. 494-74 में दबिश की कार्रवाई की थी। पुलिस ने मौके से 32 लोगों को सट्टा खेलते हुए रंगें हांथों दबोच लिया।

आरोपितों के कब्जे से हजारों रुपये नगद, करीब डेढ़ हजार रुपये के सिक्के, 5 बुकलेट और 1 कैलकुलेटर भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मकान राजू अग्रवाल का है। जिसे जीतू उर्फ हिमांशु जायसवाल ने किराये पर ले रखा था। वही मकान में सट्टा खिलवाता था। आरोपितों के तार शहर के कई अन्य लोगों से भी जुड़े हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

लखनऊ में गैंगवार: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सरेराह गोली मारकर हत्या

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम, जीतू उर्फ हिमांशू जायसवाल, शीतला प्रसाद, मो. हलीम, सुशान्त, राजेन्द्र, प्रकाश, सफीक, शिवशंकर, कृष्णा, मोहन वर्मा, चन्द्रशेखर चौहान, पाले, ब्रजेश, आशीष, दिनेश, कासिम, दिनेश कुमार कश्यप, जुल्फिकार अली, शहनवाज, आशुतोष, त्रिवेणीशंकर मिश्र, शंभू, पुरबीदीन, संजय और मदन कुमार बताया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल रवाना किया है। वहीं दूसरी तरफ बाजारखाला पुलिस ने शिया खैरात खाना चौक से भदेंवा बाजारखाला निवासी मुकेश सोनकर को गिर तार किया है। बाजारखाला पुलिस का कहना है कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खेल रहा था।

हसनगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए 32 सटोरियों से हसनगंज थाने का प्रांगण भर गया और इन सटोरियों के हमदर्द थाने के बाहर जमावड़ा लगाए देखे गए। सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा जब सटोरियों को पकड़ कर थाने लाया गया तब कुछ सटोरियों को बिना लिखा पढ़ी के थाने से बाइज़्ज़त छुड़ाने वाले कुछ दलाल भी सक्रिय हो गए लेकिन बड़े पैमाने पर सट्टे के कारोबार के खिलाफ की गई हसनगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही की जद से कोई भी बच नहीं पाया और बाकायदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 32 सटोरियों का फोटो भी खींचा गया।

Tags: bookies arrestedcrime newsLucknow News
Previous Post

ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांग जनों के चेहरे खिलें

Next Post

घेराबंदी कर के पुलिस ने बदमाश को दबोचा, चोरी का समान बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Next Post
thieves arrested

घेराबंदी कर के पुलिस ने बदमाश को दबोचा, चोरी का समान बरामद

यह भी पढ़ें

arrested

गोमती नदी में मिले शव के मामले में युवक गिरफ्तार

07/01/2023
Rape

ट्यूशन पढ़ाने आए मासूम के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

19/05/2021
पंजाब में कोरोना

पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक, 91149 लोग कालकवलित

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version