• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्राजेक्शन -डीएम

Writer D by Writer D
07/07/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।  गरीब और जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं के साथ ही जिले स्तर पर उपलब्ध संशाधनों से आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी विशेष जरूरतों को पूरा करने में जुटे है।  राज्य में प्रथमबार, रायफल क्लब फंड का सदुपयोग; जरूरतमंद असहाय, लाचार विधवा के जीवन उत्थान पर किया जा रहा है देहरादून यह शुरूआत करने वाला पहला जिला बना है। आज कलेक्ट्रेट में असहाय विधवा पुनम ठाकुर, बिरोजनी उनियाल, आशादेवी, खष्टी बिष्ट, बबीता एवं रेशमी जिनके पति का एक्सीडेंट में गंभीर घायल हैं, का सहारा बना डीएम का रायफल फंड,  25-25 हजार आर्थिक सहायता चैक वितरित किए गए है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) के प्रयासों से जनपद में सक्रिय रायफल क्लब फंड से सोमवार को 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिसमें आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर गुलरघाटी निवासी पूनम ठाकुर एवं डालवाला निवासी बिरोजनी उनियाल को बच्चों की स्कूल फीस के लिए 25-25 हजार की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए। वहीं 12 वर्षाे से किराए के मकान में रह रही लकवा रोग से ग्रसित डालनवाला निवासी आशा देवी, दूसरे के घरों में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही नेहरू कॉलोनी निवासी असहाय महिला खष्टी बिष्ट, दुर्घटना में पति का पैर टूटने पर उसके उपचार हेतु विकासनगर निवासी रेशमी और परिवार की आजीविका का कोई साधन न होने पर अचार बनाने का कार्य करने की इच्छुक गांधी ग्राम निवासी गरीब महिला बबीता को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने लकवा रोग से पीड़ित आशा देवी को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान करने के बाद उनको सारथी वाहन से सुरक्षित उनके घर तक भी पहुंचाया। जिलाधिकारी के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाले आर्थिक सहायता के आवेदन के तहत् रायफल फंड से असहायों को किया जा रहा है सशक्त बनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि हमारा प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। यद्यपि हम गरीब और असहाय लोगों की समस्या का पूर्ण निवारण नहीं कर सकते है, परंतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समाज के वंचित वर्ग के लोगों को चिन्हित कर उनको सरकार की योजनाओं और विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। कहा कि जिले में राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, गरीब एवं निर्बलों को सहयोग राशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रॉजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

डीएम (Savin Bansal) ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्रांउट स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की प्रशंसा भी की। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस सहायता को निवेश के रूप में उपयोग करें तथा अपने जीविकोपार्जन हेतु स्वरोजगार, व्यवसाय में उपयोग करें।

जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) के ही प्रयासों से 2015 के उपरान्त 10 वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद रायफल क्लब की बैठक की थी। बैठक समिति द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु रायफल क्लब अनुदान राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था। रायफल फंड और अधिक सशक्त बनाने तथा इसमें प्राप्त धनराशि से असहाय, निर्बल के जनसामानय के सहायतार्थ कार्य किए जा रहे है।  मूलभूत आवश्यकताओं से परे शस्त्र लाईसेंस एक लग्जरी ट्राजेंक्शन है रायफल क्लब में अनिवार्य योगदान जनहित के दृष्टिगत नया लाईसेंस, शस्त्र बदलाव, समय विस्तार, सीमा विस्तार, क्रय-विक्रय, सब ट्रांजेक्शन उच्च निवल मूल्य तय कर दिए गए हैं, जिससे रायफल क्लब वित्तीय रूप से सशक्त बनेगा। वहीं 20 साल बाद डीएम की पहल से  जिले में रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए किया गया है।

जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने प्रथम बार जिले में रायफल फंड का उपयोग किया जिससे जिले में अब तक इस फंड से धनराशि रू0 9.70 लाख की सहायता पत्रों को वितरित की गई है। इससे पूर्व इस फंड से झुग्गी बस्ती प्रेमनगर में बालवाडी मरम्मत हेतु दिव्यांग महिला को धनराशि रू0 1,30000, ग्राम फनार तहसील त्यूनी निवासी गरीब बिधवा महिला नीतू दुर्गादेवी के विद्युत बिल की धनराशि रू0 18000, अनाथ अदिति के पिता द्वारा लिए गए बैंक ऋण रू0 50000, भगत सिंह कालोनी निवासी शमीमा को स्वरोजगार हेतु धनराशि रू0 30,000, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबन्धक समिति भोगपुर जहां दूर-दूर से बच्चें पढने आते हैं, को बच्चों के परिवहन हेतु वाहन के लिए धनराशि रू0 5,73950 की सहायता प्रदान की गई।

ज्ञातब्य है कि रायफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाईसेंस, लाईसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाईसेंस सीमा विस्तार, गनलाईसेंस की टीएल / एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्रलाईसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र कय करने की समयावधि बढाने आदि के लिए रायफल फंड में अनुदान लिया जाता है। समिति से उक्त धनराशि बढाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। उक्त विभिन्न कार्यों हेतु 2500 से लेकर 25000 तक करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशानिक अधिकारी कपिल कुमार उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

Next Post

दुनियाभर में 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड लीक, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

दुनियाभर में 16 अरब से ज्यादा पासवर्ड लीक, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,949 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18.83 लाख पहुंची

14/12/2020
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी को कोविड ने किया क्लीन बोल्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर

18/09/2022
Project Alankar

योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ बना दूसरे प्रदेशों के लिए मॉडल

25/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version