• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाई जाएगी भाद्रपद मासिक दुर्गाष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
21/09/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Durga Ashtami

Durga Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस समय शुक्ल पक्ष चल रहा है। शुक्ल पक्ष के हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी (Durgashtami) मनाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन मां को समर्पित व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। विवाहित महिलाएं इस व्रत को करती हैं, तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, कुंवारे जातक इस व्रत को करें, तो जल्दी शादी के योग बनते हैं। आइए, जानते हैं कि मासिक दुर्गा अष्टमी (Durgashtami)  कब है और इसका क्या महत्व है।

मासिक दुर्गा अष्टमी (Durgashtami)  शुभ मुहूर्त

पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 22 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी। वहीं, अगले दिन 23 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर यह तिथि समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार भाद्रपद महीने की दुर्गाष्टमी का व्रत 23 सितंबर को रखा जाएगा।

दुर्गाष्टमी (Durgashtami)  पूजा विधि

दुर्गाष्टमी (Durgashtami) के दिन जल्दी उठकर, स्नान आदि से निवृत्त होकर मां दुर्गा को प्रणाम करें। हो सके तो गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। घर में भी गंगाजल युक्त पानी का छिड़काव करें। इसके बाद आचमन कर लाल रंग के वस्त्र धारण करें। सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पंचोपचार कर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें।

मां दुर्गा को लाल रंग का फूल, फल एवं मिष्ठान अर्पित करें। मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी भी अर्पित करें। पूजा के समय दुर्गा चालीसा का पाठ और मंत्र जाप करें। पूजा के अंत में मां दुर्गा की आरती करें और उनसे प्रार्थना करें। इस दिन उपवास रखें। शाम को आरती कर, फलाहार करें। रात्रि के समय भजन कीर्तन का आयोजन करें। अगले दिन पूजा संपन्न कर, व्रत खोलें।

Tags: durgashtamidurgashtami datedurgashtami muhurtdurgashtami pujamasik durgashtami
Previous Post

बप्पा करेंगे हर कष्ट दूर, वास्तु के अनुसार स्थापित करें गणेश जी की मूर्ति

Next Post

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Home decoration
फैशन/शैली

घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

22/08/2026
Next Post
Pradosh Vrat

इस दिन रखा जाएगा भाद्रपद का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें पूजन विधि

यह भी पढ़ें

BCCI

भारत की जीत से पाकिस्तानी मीडिया को लगी मिर्ची, कहा- ये तो…

10/03/2025
ak sharma

नगर विकास मंत्री को सशत्र बलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जन आरोग्य मेले का किया शुभारंभ

12/06/2022
beaten

प्रेमी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

06/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version