• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज भाद्रपद पूर्णिमा पर इस विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात

Writer D by Writer D
28/09/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में किसी भी मास के शुक्लपक्ष की पंद्रहवीं तिथि पूर्णिमा कहलाती है, जिसका बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है. जिस दिन भगवान श्री विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देवता की पूजा करने पर विशेष पुण्यफल प्राप्त होता है.

पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima) तिथि 28 सितंबर 2023 को सायंकाल 06:49 बजे प्रारंभ हो कर 29 सितंबर 2023 को दोपहर 03:26 बजे समाप्त होगी. चूंकि पूर्णिमा की पूजा रात्रि में चंद्रोदय के बाद की जाती है, इसलिए यह 28 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी. आइए भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima ) की पूजा की विधि और इससे जुड़े सरल एवं सनातनी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima ) व्रत की पूजा विधि

भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima ) पर भगवान श्रीहरि के साथ माता लक्ष्मी की पूजा और उनके लिए व्रत रखने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि भादों पूर्णिमा पर विधि-विधान से पूजा और व्रत करने पर व्यक्ति को अनंत पुण्यफल की प्राप्ति होती है. हिंदू मान्यता के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए व्यक्ति को इस पावन पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए. यदि संभव हो तो किसी जल तीर्थ पर जाकर विशेष रूप से स्नान करना चाहिए. भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है.

स्नान-ध्यान के बाद व्यक्ति को अपने घर के पूजा घर अथवा ईशान कोण में भगवान सत्यनारायण की प्रतिमा या चित्र को रखकर उनकी पुष्प, चंदन, धूप, दीप फल, मिष्ठान, पंचामृत आदि अर्पित करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. इसके पश्चात् सत्यनारायण भगवान की कथा को कहना या सुनना चाहिए. भगवान सत्यनारायण की पूजा करने के बाद श्रीहरि और माता लक्ष्मी की आरती जरूर करें और उसके बाद सभी को पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें.

भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima ) का महाउपाय

भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada Purnima ) के दिन व्यक्ति को किसी जल तीर्थ पर जाकर स्नान और उसके बाद जरूरतमंद व्यक्ति या फिर किसी मंदिर के पुजारी को अपने सामर्थ्य का दान करें. जिन लोगों को वैवाहिक सुख की कामना है, उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ शाम को चंद्रमा को अर्ध्य जरूर देना चाहिए.

पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रोदय सायंकाल 06:18 बजे होगा और लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त रात्रि 11:18 बजे से प्रारंभ होगा. वहीं स्नान-दान और भगवान सत्यनारायण के लिए प्रात:काल सूर्योदय के बाद से लेकर प्रात:काल 10:42 बजे का समय उत्तम रहेगा.

Tags: astrlogyBhadrapada Purnima 2023Bhadrapada Purnima muhurtBhadrapada Purnima pujaBhadrapada Purnima upaay
Previous Post

दुकान में भीषण अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख

Next Post

अनंत चतुर्दशी आज, इस समय करें गणपति विसर्जन, इन बातों का रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Anant Chaturdashi

अनंत चतुर्दशी आज, इस समय करें गणपति विसर्जन, इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

Petition filed in High Court to stop IPL, demand for cancellation of match

IPL रोकने के लिए हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, मैच रद्द करने की मांग

04/05/2021

देश में 65.24 लाख लोग कोरोनामुक्त, संक्रमितों की संख्या 74.32 लाख हुई

17/10/2020

फर्जी दरोगा बनकर वसूली कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version