• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शंखनाद के साथ निकली भगवा यात्रा, जय श्रीराम के उद्गोष से गूंजी लखननगरी

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। श्रीराम नवमी (Ram navami) के अवसर पर रविवार को एकल अभियान द्वारा भव्य भगवा यात्रा (Bhagwa Yatra) निकाली गयी। भगवा यात्रा को उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने हनुमान मंदिर अलीगंज से झण्डी दिखाकर रवाना किया।

भगवा यात्रा का मार्ग जय श्रीराम के उद्गोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में राम भक्त जब बाइक और कार से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से निकले तो ‘रामजी की सेना’ सा दृश्य दिखा। क्या बच्चे, क्या बड़े सभी इस भगवा यात्रा के सहभागी बने। कपूरथला चौराहे पर शंखनाद के साथ यात्रा का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर बोलते हुए डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में भगवा का सम्मान सुरक्षित है। मोदी योगी के राज में कोई भी विस्थापित महसूस न करे। अब कश्मीर में भी विस्थापित बंधुओं की वापसी होगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने निषाद राज,हनुमान,सुग्रीव सबको एकत्रित कर अहंकार का नाश किया।

श्रीराम नवमी पर भगवा यात्रा का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम राम हम सब के जीवन के रोल माडल हैं। आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और समरस व्यवहार जैसे अनेक गुणों को हम अपने जीवन में उतार सकते हैं। मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के जीवन से हम सबको अपने जीवन में मर्यादा पालन का अभ्यास करना चाहिए तथा सम्पूर्ण समाज को मर्यादा का पालन करना सिखाने की आवश्यकता है।

यात्रा का उद्देश्य बताते हुए महामंत्री ने कहा कि अपने ही देश में विस्थापित कश्मीरी हिदुओं के पुनर्वास के सन्दर्भ में भारत सरकार के साथ साथ पत्येक राष्ट्रवादी नागरिक को चिंतन करने की आवश्यकता है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी यदि हिन्दू भारत में ही विस्थापित जीवन व्यतीत करने के लिए बाध्य होंगे तो सम्मान जनक जीवन किस देश में जी पाएंगे । भारत के वर्तमान दृश्य को देखते हुए ऐसा लगता है की यदि राष्ट्र को लोकतंत्र की रक्षा करनी है तो अविलम्ब जनसंख्या नियंत्रण के सन्दर्भ में सार्थक एवं सशक्त कदम उठाना होगा ।

सीएम योगी ने श्री हनुमान मंदिर के महंत प्रेमदास के ब्रह्मलीन होने पर जताया दुख

भगवा यात्रा का स्वागत कपूरथला नगर निगम कार्यालय के सामने, कोनेश्वर चौराह, चौक चौराहा, ऐशबाग रामलीला मैदान के सामने, हजरतगंज अटल चौराहा, हलवासिया मार्केट में हुआ।

यात्रा के शुभारम्भ के अवसर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा,पर कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, एकल अभियान महामंत्री माधवेन्द्र सिंह, लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, एमएलसी अवनीश सिंह लखनऊ चैप्टर अध्यक्ष उमाशंकर हलवासिया व डॉ गुरमीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: bhagwa yatraHanuman SetuLucknow NewsRam Navami
Previous Post

40 साल में नहीं नियंत्रित हुआ जेई, हमने चार साल में कर दिखाया : सीएम योगी

Next Post

शिक्षा व संस्कार के प्रसार में एकल विद्यालय का बड़ा योगदान : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post

शिक्षा व संस्कार के प्रसार में एकल विद्यालय का बड़ा योगदान : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा देश: सीएम धामी

24/05/2023
Sushant Rajput sushant singh rajput-shweta

सुशांत सिंह को याद कर इमोशनल हुई बहन श्वेता, लिखा- तुम हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

11/01/2021
arrested

रेमडेसिविर बनानेवाली कंपनी का शीर्ष अधिकारी ही कर रहा था कालाबाजारी, गिरफ्तार

18/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version