• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल से मिलने तिहाड़ आ सकते हैं भगवंत मान, जेल प्रशासन से मिली अनुमति

Writer D by Writer D
07/04/2024
in पंजाब
0
AAP

Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) अगले सप्ताह तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने जा सकते हैं। मुलाकातियों की सूची में उनका नाम जोड़ दिया गया है।

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मिलने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखा था।इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से उन्हें मिलने की अनुमति दे दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, अब उनका नाम मुलाकातियों की सूची में जोड़ दिया गया है। अगले सप्ताह वह उनसे मिल सकते हैं।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तिहाड़ जेल में मिलने वालों में छह लोगों के नाम की सूची जेल प्रशासन को सौंपी थी। केजरीवाल से मिलने वालों की लिस्ट में पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, दोस्त संदीप पाठक, दोस्त बिभव व एक और दोस्त का नाम दिया गया था।

अब इस लिस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि जेल प्रशासन के नियम के अनुसार कोई भी मुल्जिम मिलने के लिए 10 लोगों के नाम दे सकते हैं।

भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए मिली इजाजत, ‘मुलाकात जंगला’ के जरिए होगी वार्ता

उल्लेखनीय है कि दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी किया था। इसके बाद एजेंसी ने कोर्ट में पेश कर दिल्ली सीएम की रिमांड ली थी।

इसके बाद सोमवार यानी 1 अप्रैल को रिमांड अवधि खत्म होने पर ईडी ने सीएम केजरीवाल के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की। इस पर कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने सोमवार शाम को सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया।

Tags: Bhagwant MannCM Arvind Kejriwaldelhi newsNational newstihar jail
Previous Post

भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला, TMC पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

इस यूनिवर्सिटी ने 7 अफगान स्टूडेंट्स को भारत छोड़ने को कहा, इस वजह से हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

cm bhagwant mann
पंजाब

शिक्षा से रोजगार तक, मान सरकार युवाओं को बना रही स्टार्टअप लीडर

22/07/2026
AI to become a core subject in government schools.
Main Slider

पंजाब में शिक्षा का नया मॉडल, सरकारी स्कूलों में AI बनेगा कोर सब्जेक्ट

22/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
Harjot Singh
पंजाब

NEET में सरकारी स्कूलों का कमाल, पंजाब के 882 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

20/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Gujarat University

इस यूनिवर्सिटी ने 7 अफगान स्टूडेंट्स को भारत छोड़ने को कहा, इस वजह से हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Netflix

Netflix में निकली फ्लाइट अटेंडेंट की वैकेंसी, सैलरी 3 करोड़ से ज्यादा

21/01/2023
fire in house

झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत

13/10/2020
CM Sai met Union Minister of State Tokhan Sahu

मुख्यमंत्री साय ने नवनिर्वाचित केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से की भेंट

23/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version