• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bhai Dooj 2020: जानें क्यूँ मनाया जाता है भाई-दूज, क्या है इसका महत्व

Desk by Desk
16/11/2020
in धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
भाई दूज

भाई दूज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्मं डेस्क. हिन्दू धर्मं में रक्षाबंधन की तरह भाईदूज का भी बहुत ज्यादा महत्व होता है. देश भर में आज भाई-दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पर्व कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीय त‍िथि को मनाया जाता है. दिवाली के दो दिन बाद मनाये जाने वाला ये त्योहार भाई-बहनों का एक दूसरे के प्रति प्यार को दर्शाता है. इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं.

Bhai Dooj 2020: जानें भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भाई दूज के पर्व पर यम देव की भी पूजा की जाती है. इसलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं. मान्यता के अनुसार जो यम देव की उपासना करता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है. हिंदुओं के बाकी त्योहारों कि तरह यह त्योहार भी परंपराओं से जुड़ा हुआ है.

ऐसे हुई भाई दूज की शुरुआत-

भाई दूज के विषय में एक पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुना ने इसी दिन अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन खिलाया था. कथा के अनुसा,  यम देवता ने अपनी बहन को इसी दिन दर्शन दिए थे. यम की बहन यमुना अपने भाई से मिलने के लिए अत्यधिक व्याकुल थी. अपने भाई के दर्शन कर यमुना बेहद प्रसन्न हुई. यमुना ने प्रसन्न होकर अपने भाई की बहुत आवभगत की.

यम ने प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि इस दिन अगर भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेगें तो उन्हें मुक्ति प्राप्त होगी. इसी कारण से इस दिन यमुना नदी में भाई-बहन आस्था की डुबकी लेते हैं. इसके अलावा यम ने यमुना ने अपने भाई से वचन लिया कि आज के दिन हर भाई को अपनी बहन के घर जाना चाहिए. तभी से भाई दूज मनाने की प्रथा चली आ रही है.

इन चीजों के बिना अधूरी भाई दूज की थाली- 

भाई के हाथों में सिंदूर और चावल का लेप लगाने के बाद उस पर पान के पांच पत्ते, सुपारी और चांदी का सिक्का रखा जाता है. उस पर जल उड़ेलते हुए भाई की दीर्घायु के लिये मंत्र बोला जाता है. भाई अपनी बहन को उपहार देते है. भाई की आरती उतारते वक्त बहन की थाली में सिंदूर, फूल, चावल के दाने, पान, सुपानी, नारियल, फूल माला और मिठाई होना जरूरी है.

बदले में भाई अपनी बहन कि रक्षा का वचन देता है. इस दिन भाई का अपनी बहन के घर भोजन करना विशेष रूप से शुभ होता है. मिथिला नगरी में इस पर्व को आज भी यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है. इस दिन चावलों को पीसकर एक लेप भाइयों के दोनों हाथों में लगाया जाता है. साथ ही कुछ स्थानों में भाई के हाथों में सिंदूर लगाने की भी परंपरा देखी जाती है.

Tags: 24ghanteonline.comBhai doojbhai dooj 2020 datebhai dooj katha bhai dooj 2020bhai dooj pooja thalibhai dooj pujan vidhibhai dooj shubh muhurtbhai dooj storyhappy bhai doojsignificanceyam dev puja on bhai doojyamuna and yam dev katha
Previous Post

पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ की फेरबदल, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

Next Post

बीजेपी विधायक रेणु देवी होंगी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
रेणु देवी

बीजेपी विधायक रेणु देवी होंगी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम

यह भी पढ़ें

Benjamin Netanyahu

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने ली कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक

10/01/2021

झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले

20/04/2022
Dr. Mahendra Singh

योगी सरकार ने किसानों के लिए जो किया, उसकी कल्पना भी नही कर सकी थी सपा : महेंद्र सिंह

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version