• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भव्य आयोजनों के जरिए ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

Writer D by Writer D
18/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bhamashah Jayanti

Bhamashah Jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । देश की आन-बान शान रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बहादुरी के किस्से-कहानियों की बात करते लोग आज भी नहीं थकते हैं। कभी मुगलों की दासता स्वीकार न करने वाले आत्मसम्मानी और मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर करने का संकल्प रखने महाराणा को सेना खड़ी करने के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाले दानवीर भामाशाह (Bhamashah) का भी महत्व कम नहीं है। इसी महत्व को जनमानस में प्रसारित करने और उत्तर प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को सम्मानित करने के लिए योगी सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

29 जून को भामाशाह जयंती (Bhamashah Jayanti) पर अब योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश भर में भव्य आयोजनों के जरिए व्यापारी कल्याण दिवस के तौर पर मनाए जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के समक्ष इस वर्ष भामाशाह जयंती को प्रदेश में मनाए जाने को लेकर मांग व सुझाव आए थे, जिसे सीएम योगी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अब इस परिपेक्ष्य में विस्तृत कार्ययोजना को क्रियान्वित कर दिया है।

संस्कृति विभाग को जारी किए गए निर्देश

सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप, संस्कृति विभाग को आयोजन के संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए राज्य कर विभाग, एमएसएमई, नगरीय विकास, ग्राम्य विकास व औद्योगिक विकास की भी सहभागिता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार, प्रदेश में भामाशाह जयंती (Bhamashah Jayanti)  पर राज्य, जिला व तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें ओडीओपी से जुड़े उत्पादों के स्टॉल प्रमुख होंगे।

वहीं, भामाशाह की जीवनी , उनके महत्व और महाराणा प्रताप को उनके द्वारा दी गई मदद संबंधी तथ्यों को कार्यक्रम में संगीत, नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जाएगा।

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

इस अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिले में व्यापारी कल्याण दिवस पर इनवेस्टर्स समिट का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, लखनऊ में राज्यस्तरीय भव्य आयोजन के जरिए 29 जून यानी भामाशाह जयंती (Bhamashah Jayanti) को प्रत्येक वर्ष व्यापारी कल्याण दिवस पर प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी को भामाशाह पुरस्कार भी दिया जाएगा।

1.70 करोड़ रुपए किए जाएंगे उ.प्र संगीत नाटक अकादमी के खाते में ट्रांसफर

प्रदेश में भामाशाह जयंती (Bhamashah Jayanti) पर व्यापारी कल्याण दिवस से संबंधित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी को 6 विभागों से कुल मिलाकर कर 1.70 करोड़ रुपए बतौर सहयोग राशि उपलब्ध कराया जाएगा।

इस क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा 30 लाख, सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा 30 लाख, एमएसएमई द्वारा 20 लाख, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 20 लाख, समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 लाख तथा संस्कृति विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की सहयोग राशि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Tags: bhama shah jayantiLucknow Newsvyapari kalyan diwasYogi News
Previous Post

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

Next Post

यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और हर सुविधा की गारंटी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

परौंख से राष्ट्रपति भवन तक का सफर भारतीय लोकतंत्र की विजयगाथा: केशव प्रसाद मौर्य

14/10/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और हर सुविधा की गारंटी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Kitchen

इस दिशा में मुख रखकर किचन में बनाएं खाना, अन्न-धन से भरा रहेगा घर का भंडार

05/09/2025
CM Dhami

इंजीनियर राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

14/03/2024
Akhilesh Yadav

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version