• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे बास्केटबाल के भीष्म पितामह डॉ के एन राय, खिलाड़ियों में छाया शोक

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, खेल, वाराणसी
0
Dr. KN Rai dies

Dr. KN Rai dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंगलवार को लम्बी बीमारी के बीच प्रातः काल उन्होंने अन्तिम सांस ली। खिलाड़ियों के बीच भीष्म पितामह जैसा सम्मान पाने वाले कविन्द्र राय के निधन की जानकारी पाते ही खिलाड़ियों में शोक छा गया।

खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने गुरू को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक पद से सेवानिवृति के बाद भी राय खिलाड़ियों को तरासने के साथ जीत का मंत्र भी आजीवन बताते रहे।

ग्राम सोनवानी, गाजीपुर में जन्म लेने के बाद डा.राय ने बी०एस०सी० की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की थी। बास्केट बाल की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद डॉ राय ने अपने कॅरियर की शुरूआत पूर्वोत्तर रेलवे से की। टीसी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती हुए कोरोना संक्रमित

डॉ राय बास्केटबाल के ही नहीं फुटबाल एवं एथलेटिक्स में भी अच्छे खिलाड़ी रहे। खेल जीवन के दौरान अपनी मधुर वाणी, सदैव दूसरों की सहायता को तत्पर रहते थे। बीएचयू से जुड़ने के बाद उन्होंने मिहिर पांडेय (पूर्व कप्तान भारतीय टीम), उपेंद्र सिंह (झन्नू), दिव्या सिंह (पूर्व कप्तान, भारतीय टीम), प्रशांति सिंह, कार्तिक राम, अतुल सिन्हा (डीएसओ), अजय सिंह, वैभव सिंह (अंतराष्ट्रीय रेफरी), डॉ शैलेंद्र नारायण सिंह, दिलीप कुमार (डीएसओ), डॉ गौरव कुमार सिंह (सहायक प्राध्यापक, दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गया), शैलेंद्र राय, परमहंस सिंह(पू० रेलवे) सहित दर्जनों शिष्यों के प्रतिभा को तराश इस लायक बनाया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तर राष्ट्रीय फलक पर चमक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने लगे।

IPL में खेल रहे कंगारू खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ी

बीएचयू से सेवानिवृति के बाद लंका महामना पूरी कॉलोनी में अपनी धर्मपत्नी के साथ रहकर सुबह खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन और जीत का टिप्स देने के लिए पहुंच जाते थे। डॉ राय समय के पाबंद थे, कहा जाता था की एक बार घड़ी लेट हो सकती है परंतु डॉ राय कभी लेट नहीं होते थे। डॉ राय गरीब शिष्यों को आर्थिक रूप से भी मदद किया करते थे । डॉ राय के नाम एक अनोखा रेकॉर्ड दर्ज है, उनके कार्यकाल के दौरान लगभग 30 से ज्यादा वर्षो तक बी० एच० यू० बास्केटबाल टीम लगातार आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयी बास्केटबाल खेलों हेतु क्वालीफाई करती रही।

डॉ के एन राय के निधन पर प्रो. दिलीप कुमार डूरेहा (पूर्व कुलपति, एलएनआईपी ई, ग्वालियर ), डॉ विद्या सागर सिंह, सेवानिवृत्त सह-निदेशक (विश्वविद्यालय खेल परिषद, बी०एच०यू०), डॉ एम एम पाल, सेवानिवृत्त सह-निदेशक (विश्वविद्यालय खेल परिषद, बी०एच०यू०), डॉ मृत्युंजय राय, सेवानिवृत्त सह-निदेशक (विश्वविद्यालय खेल परिषद, बी०एच०यू०),  प्रो० अभिमन्यु सिंह, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, बी०एच०यू०, प्रो सुषमा घिल्डियाल, पूर्व-विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, बी०एच०यू०, प्रो राजीव व्यास, डॉ अखिल मल्होत्रा, डॉ आशीष सिंह, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय,  डॉ गौरव कु० सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह तथा दर्जनों शिष्यों ने शोक जताया है। डॉ राय अपने पीछे पत्नी और पांच विवाहित बेटियों का परिवार छोड़ गये है।

 

Tags: Dr. KN Rai diessports new
Previous Post

IAS Rigzin Samphel  को सचिव नगर विकास का अतिरिक्त प्रभार

Next Post

राष्ट्रीय आपदा के समय हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Supreme Court

राष्ट्रीय आपदा के समय हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते : सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें

murder

गवाही के बदले दो भाइयों को गोलियों से भूना, 10 साल से सुलग रही थी हत्या की चिंगारी

26/02/2022

यूपी में कोरोना के 2880 नए मामले, 4.11 लाख लोग रोगमुक्त

18/10/2020
Anand Swaroop Shukla

राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप से अभद्रता, चार महिलाओं समेत पांच  हिरासत में

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version