• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का भूमि पूजन, ASP ने रखी आधारशिला

Writer D by Writer D
28/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Police Chowki

Police Chowki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। जिले में शाही जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी ( Police Chowki) का आज भूमि पूजन किया गया। पुलिस ने इसके लिए तैयारियां की थीं। पूजन के लिए पंडित को बुलाया गया। पुलिस चौकी के निर्माण के लिए खुदाई पर ईंट रखी जानी थी। आचार्य शोभित शास्त्री पूजन सामग्री लेकर पूजन के लिए खुदाई वाली जगह पर पहुंचे और विधि विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम कराया। तेज बारिश के बावजूद भूमि पूजन कार्यक्रम जारी रहा।

दरअसल, संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी ( Police Chowki) बन रही है, इसी को लेकर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने भूमि पूजन कराया।

एएसपी श्रीशचंद्र और कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने पुलिस चौकी की नींव रखी। वास्तु शास्त्र का ध्यान रखते हुए जामा मस्जिद के सामने चौकी निर्माण के लिए नींव रखी गई है। सतयुग में संभल का नाम सत्यव्रत नगर होने के आधार पर इस चौकी का नाम सत्यव्रत पुलिस चौकी रखा जाएगा।

एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा कि इलाका काफी संवेदनशील है। यहां पर काफी लोगों की मांग थी कि यहां सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस चौकी का निर्माण किया जाए। इसलिए यहां पुलिस चौकी ( Police Chowki) का निर्माण किया जा रहा है। इस जगह पर काफी पुलिस बल भी तैनात रहता है। फोर्स रहती है, जिनके रहने की व्यवस्था हो पाएगी।

प्रणब पर शोक सभा तक नहीं…, मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद के बीच भड़कीं शर्मिष्ठा

बता दें कि संभल में बीते 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को लेकर प्रशासन ने फैसला लिया था कि मस्जिद के सामने खाली पड़े मैदान में नई पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसको लेकर जगह चिह्नित की गई थी। एडिशनल एसपी और सीओ श्रीचंद्र ने इस जगह की नपाई कराई थी। संभल के एडिशनल एसपी श्रीचंद्र ने आजतक से बात करते हुए कहा था कि सुरक्षा की दृष्टि से इस जगह पर पुलिस चौकी बनाने का फैसला किया गया है।

जब पुलिस फोर्स के साथ एएसपी जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे थे तो मस्जिद कमेटी और आसपास के लोग जमीनों के कागजात लेकर उनके पास आ गए थे। उन्होंने बताया था कि ये लोग इसलिए कागजात लेकर आए, क्योंकि उनका कहना था कि ये जगह उनकी है। हम इसकी जांच करेंगे। पुलिस टीम ने उस जगह की नपाई कर ली थी, जहां पुलिस चौकी बननी है। जिस जगह पर चौकी का निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ, उस जगह को चूना डालकर चिह्नित कर लिया गया था।

Tags: jama masjidpolice chowkisambhal newsup news
Previous Post

प्रणब पर शोक सभा तक नहीं…, मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद के बीच भड़कीं शर्मिष्ठा

Next Post

लखनऊ में बाघ की दहशत के बीच इस इलाके में हुई तेंदुए की एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
Next Post
Leopard

लखनऊ में बाघ की दहशत के बीच इस इलाके में हुई तेंदुए की एंट्री

यह भी पढ़ें

Ganga Expressway

पहली बारिश ही नहीं झेल पाया गंगा एक्सप्रेसवे, हरदोई में सड़क धंसने से मचा हड़कंप

23/07/2026
CM Vishnudev Sai

वनांचल के बेटे ने आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

28/05/2026
CM Dhami

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version