• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूपेंद्र हुड्डा बोले- किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल हो

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
भूपेंद्र सिंह हुड्डा Bhupendra Singh Hooda

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के पानीपत की अनाज मंडी में अव्यवस्थाएं और किसानों की परेशानी को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर बरसे और उसे किसान विरोधी करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने आरोप लगाया कि मंडियों में ना तो ढंग से फसलों की ख़रीद हो रही है और ना ही किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रही है। ना किसान को गेट पास मिल रहा, ना फसल रखने के लिए जगह। ना मंडी में बारदाने की व्यवस्था है, ना उठान की। ना मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल ढंग से चल रहा और ना ही नमी नापने की मशीन ढंग से चल रही। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

IPL 2020 : दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

मंडियों का जायज़ा लेने के बाद उन्होंने किसानों, आढ़ती, मजदूरों और अधिकारियों से बात भी की। उन्होंने मौक़े पर मौजूद अधिकारियों को किसानों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जो अधिकारी मौक़े पर मौजूद नहीं थे, नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें फोन करके अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में हर जगह अव्यवस्था और सरकारी अनदेखी नज़र आती है। ऐसा लगता है जैसे अन्नदाता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इस वक्त धान की आवक जोरों पर है लेकिन सरकारी ख़रीद शुरू होने के दो हफ्ते बाद भी प्रदेश सरकार एक वेब पोर्टल तक ठीक नहीं चला पाई। चंद सेकेंड में जिस तकनीकी ख़ामी को दूर किया जा सकता है, उसको दूर करने में इतने दिन लगाए जा रहे हैं। कभी पोर्टल के ना चलने तो कभी नमी का बहाना बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। नमी नापने वाली मशीनों को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कई-कई दिनों से किसान मंडियों में डेरा डाले बैठे हैं लेकिन उनकी ख़रीद नहीं की जा रही है। मजबूरी में किसानों को अपना पीला सोना (धान) सड़क पर डालना पड़ रहा है।

सीएम योगी बोले-कांटैक्ट ट्रेसिंग से कोरोना को काबू करेगी सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि फसलों की आवक के मुक़ाबले अब तक बमुश्किल 5 से 10 फीसदी फसलों की ही ख़रीद हुई है। बाकी फसलों को किसान मजबूरी में ओने-पौने दाम पर प्राइवेट एजेंसियों को बेच रहा है। जिन किसानों की सरकारी ख़रीद हुई है, उन्हें अभी तक पेमेंट नहीं दी गई है। सरकार को चाहिए कि वो जल्दी से जल्दी धान, बाजरा, मक्का और कपास की ख़रीद करे और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दे। इतना ही नहीं जिन किसानों ने मजबूरी में कम रेट पर अपनी फसल बेची है, उनकी भरपाई भी सरकार को करनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तीन नए कृषि क़ानून लागू करके सरकार ने प्राइवेट एजेंसियों को खुली लूट की इजाज़त दे दी है। ये एजेंसियां सरकारी अव्यवस्था का फ़ायदा उठाकर किसान की धान को 500 से 1000 रुपए कम रेट पर ख़रीद रही हैं। इसी तरह मक्का किसानों को भी प्रति क्विंटल 1000 से लेकर 1200 रुपये तक की चपत लगाई जा रही है।

भारतीय रेलवे की नई योजना, लंबी दूरी वाली ट्रेनों से हटेंगे स्लीपर कोच

यही हाल बाजरा और कपास का है। एक तरफ ख़ुद बीजेपी के विधायक मंडियों की अव्यवस्था के ख़िलाफ़ धरना दे रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा के ही नेता गोहाना में रैली करके सब कुछ सही होने का दावा कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं को हक़ीक़त देखनी है तो राजनीतिक मंच छोड़कर हमारी तरह मंडियों में आएं और किसानों से बात करें।

Tags: 24ghante online.comformer Chief Minister Bhupendra Singh HoodaHariyana newsKisan MandiNational newsकिसान मंडीपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Previous Post

CoronaVirus : क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर?

Next Post

मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, उसमें रहने वाली जनता मेरी भगवान है : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

ICICI Bank woman officer murdered
Main Slider

लखनऊ ट्रिपल मर्डर-सुसाइड केस में नया खुलासा, मानस के WhatsApp स्टेटस से सामने आई चौंकाने वाली बात

20/08/2026
Sajjan Kumar
Main Slider

सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में काट रहे थे उम्रकैद

20/08/2026
ICICI Bank woman officer murdered
Main Slider

लखनऊ में रिश्तों का खूनी अंत! पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने खुद को मारी गोली

20/08/2026
CM Dhami
Main Slider

चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

20/08/2026
Security cordon breached outside the Pakistan High Commission.
Main Slider

पाकिस्तान के एक्शन का भारत ने दिया जवाब! उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

20/08/2026
Next Post
shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, उसमें रहने वाली जनता मेरी भगवान है : शिवराज

यह भी पढ़ें

Tulsi

तुलसी पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

16/11/2023
सीएम योगी CM Yogi

लखनऊ : दो बड़े अस्पतालों पर अंग तस्करी का आरोप, सीएम योगी ने बैठाई जांच

25/11/2020
Kharna

छठ पूजा में सूर्यदेव को राशिनुसार लगाएं भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

26/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version