• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

Writer D by Writer D
10/12/2022
in Main Slider, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bhupendra Patel

Bhupendra Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया है। बैठक में बीजेपी विधायक कनु देसाई ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज बीजेपी विधायक की दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बतौर निरीक्षक शामिल हुए थे। विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल का नाम सर्वसम्मति से पास हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज शाम 4 बजे भूपेन्द्र पटेल, सीआर पाटिल के साथ दिल्ली आएंगे। पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और बीएल संतोष से मुलाक़ात कर शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देने के साथ-साथ गुजरात मंत्रिमंडल में किन-किन चेहरों को शामिल किया जाए इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद गुजरात मंत्रिमंडल पर फाइनल मुहर केंद्रीय नेतृत्व लगाएगा।

फाइल फोटो

पीएम मोदी समेत कई सीनियर नेता होंगे शामिल

भूपेंद्र पटेल का शपथग्रहण समारोह का 12 दिसंबर को होगा। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

बीजेपी ने 156 सीटें जीतकर बनाया रिकॉर्ड

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 156 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। ये सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का अब तक का सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है। बीजेपी ने इससे पहले 2002 में 127 सीटें जीती थीं। तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ये वो साल था जब गुजरात में दंगे हुए थे।

बीजेपी ने ये रिकॉर्ड भी बनाया

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ये 7वीं जीत है। बीजेपी 1995 से अपने दम पर सरकार चला रही है। इसके बाद 1998, 2002, 2007, 2012, 2017 और अब 2022 में भी बीजेपी की ही जीत हुई।

Tags: bhupendra patelgujarat patelNational news
Previous Post

सपा नेता अनुराग भदौरिया की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने चस्पा की संपत्ति कुर्क की नोटिस

Next Post

सारा अली खान ने किया लोकल ट्रेन में सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
Sara Ali Khan

सारा अली खान ने किया लोकल ट्रेन में सफर

यह भी पढ़ें

IPS Ashish Srivastava transferred from Lucknow

रैली में ड्यूटी, सज़ा में ट्रांसफर! IPS आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाया गया

11/10/2025
भारी बारिश का कहर

तेलंगाना में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत

14/10/2020
Ramchandra Yadav

भाजपा नेता की करंट लगने से मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

08/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version