• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेगा ई-ऑक्शन में औद्योगिक व कमर्शियल प्लॉट्स की नीलामी के लिए लगेगी करोड़ों की बोली

Writer D by Writer D
17/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियल डॉलर की इकॉनमी बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही योगी सरकार प्रदेश की आर्थिक व औद्योगिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। प्रदेश को प्रगति के पथ पर गतिमान बनाए रखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है जिस पर कार्य जारी है। राज्य के सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं और इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) भी एक महत्वपूर्ण प्रयास करने जा रही है। यूपीसीडा की ओर से प्रदेश भर के कई इंडस्ट्रियल रीजंस में आर्थिक व औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मेगा ई-ऑक्शन (Mega E-Auction) का आयोजन किया जा रहा है।

खास बात ये है कि इस मेगा ई-ऑक्शन (Mega E-Auction) में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप मुख्य औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ही उपेक्षित क्षेत्रों को भी प्रमुखता दी गई है। दो चरणों में होने वाले इस मेगा ई-ऑक्शन में कुल 167 प्लॉट्स की नीलामी के लिए करोड़ों की बोली लगने की उम्मीद है। जिन जिलों के संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों के भूखंडों की इस नीलामी प्रक्रिया में बोली लगने की उम्मीद है उनमें झांसी, गाजियाबाद, अमेठी, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, संभल, हमीरपुर, शाहजहांपुर, मथुरा, बागपत, हापुड़, प्रयागराज, सहारनपुर, हरदोई, आगरा, कानपुर, ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव, एटा, हरदोई, बाराबंकी व मेरठ प्रमुख हैं।

दो चरणों में होगी नीलामी प्रक्रिया पूरी

यूपीसीडा की ओर से मेगा ई-ऑक्शन (Mega E-Auction) की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण के अंतर्गत 20 नवंबर को 114 इंडस्ट्रियल प्लॉट्स के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरे चरण में 29 नवंबर को 53 औद्योगिक व कमर्शियल प्लॉट्स की नीलामी के लिए करोड़ों की बोली लगाई जाएगी।

खास बात ये है कि विभिन्न केटेगरी के प्लॉट्स की नीलामी प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए मेगा ई-ऑक्शन में एक ओर जहां 200 स्क्वेयर मीटर के छोटे प्लॉट्स के लिए बोली लगाई जाएगी, वहीं, शाहजहांपुर में 62474.70 स्क्वेयर मीटर के इंडस्ट्रियल प्लॉट की नीलामी का मार्ग प्रशस्त होगा। उल्लेखनीय है कि बरेली रीजनल ऑफिस के तत्वावधान में शाहजहांपुर के जी.सी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित 62474.70 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट को इस नीलामी प्रक्रिया का सबसे बड़ा भूखंड माना जा रहा है जिसका रिजर्व्ड प्राइस 8.88 करोड़ रुपए रखा गया है। यह इस पूरी नीलामी प्रक्रिया का दूसरा सबसे महंगा प्लॉट माना जा रहा है।

ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव में पेट्रोल-सीएनजी पंप की स्थापना के लिए लगेगी बोली

मेगा ई-ऑक्शन (Mega E-Auction) में जो प्लॉट सबसे ज्यादा रिजर्व्ड प्राइस का निर्धारित किया गया वह ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव के इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 1 में स्थित है। इस प्लॉट का इस्तेमाल पेट्रोल-सीएनजी पंप की स्थापना के लिए किया जाएगा और प्राइम लोकेशन पर होने के कारण यह एक बड़ा कमर्शियल एक्टिविटी रिलेटेज प्लॉट साबित होगा। उल्लेखनीय है कि इस ई-ऑक्शन में विशेष तौर पर बुंदेलखंड में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खास तौर पर फोकस किया गया है।

एके शर्मा ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

इसी उद्देश्य से मेगा ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के अंतर्गत झांसी रीजनल ऑफिस के तत्वावधान में आने वाले विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों (जिनमें हमीरपुर का सुमेरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, जालौन व उरई प्रमुख हैं) में कुल 16 प्लॉट्स की नीलामी होगी। इसी तरह, आगरा जोन के मथुरा स्थित कोसी कोतवन इंडस्ट्रियल एरिया में 38 व मैनपुरी में एक, अलीगढ़ रीजन में 10, बरेली जोन में 8, प्रयागराज के नैनी में एक, लखनऊ जोन में 16 (जिसमें संडीला इंडस्ट्रियल एरिया व बाराबंकी के एग्रो पार्क में रिक्त प्लॉट्स प्रमुख हैं), अलीगढ़ जोन में 10, गाजियाबाद में 5 व कानपुर जोन में 16 इंडस्ट्रियल प्लॉट्स के लिए बोलियां लगेंगी।

Tags: Lucknow NewsMega E-AuctionYogi News
Previous Post

एके शर्मा ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
cm yogi, modi
Main Slider

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
UPPCL
Main Slider

बिजली फॉल्ट की मरम्मत में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, यूपीपीसीएल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

11/06/2026
Storm and rain wreak havoc in Bareilly
Main Slider

बरेली में मौसम ने मचाई तबाही, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी से बिजली आपूर्ति ठप

11/06/2026
Next Post
cm yogi

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

अटल जी का हर कदम देश के विकास को समर्पित था: एके शर्मा

25/12/2024
AK Sharma

सरकार की प्राथमिकता—हर उपभोक्ता तक लाभ पहुँचाना: ए के शर्मा

04/12/2025
Akhilesh Yadav

बसपा का लक्ष्य भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि सपा को रोकना: अखिलेश यादव

02/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version