• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत, ED ने 312 करोड़ रुपये लौटाए

Writer D by Writer D
19/12/2025
in Business
0
Kingfisher Airlines

Kingfisher Airlines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के पूर्व कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वर्षों से अपने बकाए का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को जानकारी दी कि किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व कर्मचारियों को उनके लंबित बकाए के तौर पर कुल 312 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं।

यह राशि चेन्नई स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) की अनुमति के बाद जारी की गई। ट्रिब्यूनल से हरी झंडी मिलने के बाद यह रकम ऑफिशियल लिक्विडेटर को ट्रांसफर की गई, ताकि इसे किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के पूर्व कर्मचारियों में वितरित किया जा सके। दरअसल, यह पैसा उन शेयरों की बिक्री से हासिल हुआ है, जिन्हें पहले ईडी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वापस सौंप दिया था। डीआरटी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इन शेयरों की बिक्री से प्राप्त फंड कर्मचारियों के बकाए चुकाने में इस्तेमाल किया जाए।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) और इसके प्रमोटर विजय माल्या से जुड़ा हुआ है। सीबीआई ने विजय माल्या के खिलाफ बड़े पैमाने पर लोन फ्रॉड का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद वह भारत छोड़कर लंदन चला गया। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। जनवरी 2019 में विजय माल्या को आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया गया था।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई करते हुए विजय माल्या, किंगफिशर एयरलाइंस और उससे जुड़ी कंपनियों की करीब 5,042 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया। इसके अलावा लगभग 1,695 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां भी अटैच की गई थीं। इन संपत्तियों को बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया।

बाद में एक विशेष पीएमएलए कोर्ट ने डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल के माध्यम से एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकिंग कंसोर्टियम को अटैच की गई संपत्तियां लौटाने की अनुमति दी। इसके बाद ईडी ने जब्त की गई संपत्तियों को कंसोर्टियम बैंकों को सौंप दिया। इन संपत्तियों की बिक्री से कुल 14,132 करोड़ रुपये की बड़ी रकम हासिल हुई, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग दावों के निपटारे में किया गया।

इस पूरे मामले पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडी ने लंबे समय से लंबित कर्मचारियों के बकाए को चुकाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा। उन्होंने कहा कि एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया गया कि कर्मचारियों के दावों के भुगतान के लिए वापस मिली संपत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल हो सके।

अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि एसबीआई ने एक इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन दाखिल कर डीआरटी का रुख किया था। इस आवेदन में कर्मचारियों के बकाए चुकाने के लिए वापस मिली संपत्तियों का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके साथ ही बैंक ने यह सहमति भी दी कि सिक्योर्ड क्रेडिटर्स के दावों से पहले कर्मचारियों के बकाए को प्राथमिकता दी जाएगी।

Tags: kingfisher
Previous Post

हिजाब विवाद: मुफ़्ती की बेटी ने नीतीश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Next Post

2026 में मोबाइल यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हो गई ये दो बड़ी भविष्यवाणी!

Writer D

Writer D

Related Posts

Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Next Post
2026 में करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगी दोहरी मार, हो गई ये दो बड़ी भविष्यवाणी!

2026 में मोबाइल यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हो गई ये दो बड़ी भविष्यवाणी!

यह भी पढ़ें

रामदास अठावले Ramdas Athawale

रामदास अठावले बोले- मुंबई पहुंचने पर हम कंगना रनौत को हम सुरक्षा देंगे

09/09/2020
Rape

रेलवे स्टेशन परिसर में युवती के साथ दुष्कर्म, दो रेल कर्मचारी निलंबित

27/09/2020
AK Sharma

एके शर्मा ने नगरीय परिवहन की बसों में ‘One UP One Card‘ सेवा का किया शुभारंभ

07/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version