• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली हाजी इकबाल को बड़ी राहत, HC ने मंजूर की अग्रिम जमानत

Writer D by Writer D
14/05/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, सहारनपुर
0
haji iqbal

haji iqbal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/ सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला (Haji Iqbal) को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने बसपा के पूर्व एमएलसी‌ और उनके चारों बेटों की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है।

इसके साथ कोर्ट ने बेनामी संपत्ति पर सहारनपुर पुलिस की सीज करने की कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने दिया है।

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी पूर्व एमएलसी इकबाल (Haji Iqbal) और उनके बेटों जावेद, अलीशान, मोहम्मद अफजाल और अब्दुल वाजिद की ओर से दाखिल की गई थी। इसके साथ हाईकोर्ट ने सहारनपुर प्रशासन की गैंगस्टर एक्‍ट के तहत  बेनामी संपत्ति सीज करने की कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है। इससे पहले गुरुवार रात सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली से हाजी इकबाल के बेटे आलीशान को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, बाद में सीजेएम कोर्ट सहारनपुर ने उसे जेल में भेज दिया था। हाजी इकबाल के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया हुआ है।

हाजी इकबाल (Haji Iqbal) की 128 करोड़ सम्पत्ति सीज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में विधान परिषद के पूर्व सदस्य और खनन कारोबारी हाजी इकबाल (Haji Iqbal) और उसके भाइयों की 107 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल की 125 संपत्तियों को गिरोह बंद अधिनियम के तहत कुर्क किया गया जिसकी कीमत 107 करोड़ रुपये आंकी गई है।

… मेरे भाई को कोई मुझसे मिलवा दो, तलाशती रही बहन

इसके साथ उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मुनादी कराते हुए इन जमीनों पर कब्जा कर राज्य सम्पति के बोर्ड लगा दिये गये हैं। तोमर ने बताया कि यह कार्यवाही गिरोहबंद अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत की गई है। इससे पहले गुरुवार को हाजी इकबाल के पुत्र अलीशान को सहारनपुर जिले की बेहट पुलिस और अपराध शाखा ने दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार कर लिया था।

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तैनात हुई फोर्स

अलीशान, इकबाल और उसके भाई तथा परिवार के अन्य लोगों के विरूद्ध थाना बेहट और मिर्जापुर में कई मामले दर्ज हैं। तोमर ने बताया कि इनकी कुल सम्पति 1350 बीघा है जो हाजी इकबाल, उसके भाइयों और पुत्रों के नाम दर्ज है। बता दें कि इससे पहले गत दिनों हाजी इकबाल की 21 करोड़ रुपये की संपत्ति को जिला प्रशासन द्वारा कुर्क की गई थी, जो उसके मुंशी के नाम थी।तोमर ने बताया कि इनकी अभी तक कुल 174 सम्पतियां कुर्क की जा चुकी है, जिनकी कीमत 128 करोड़ रुपये है।

Tags: crime newshaji iqbalSaharanpur newsup news
Previous Post

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तैनात हुई फोर्स

Next Post

वर्षाकाल से पूर्व ही अधिक से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के कार्य को पूरा किया जाए : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
AK Sharma

वर्षाकाल से पूर्व ही अधिक से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के कार्य को पूरा किया जाए : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

arrested

95 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर हैदराबाद से गिरफ्तार

28/06/2022
रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन ravi shastri first dose of covid-19-vaccine

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर की तस्वीर

02/03/2021
turmeric water

हल्दी वाला पानी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से दिलाता है निजात, जानें जरूर

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version