• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड : SIT ने योगी सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट, 80 दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफ़ारिश

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू कांड को लेकर गठित एसआईटी ने योगी आदित्‍यनाथ सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस मामले में 9 बिंदुओं को लेकर एसआईटी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट लगभग साढ़े तीन हजार पन्नों की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इसमें 80 के लगभग वरिष्ठ और जूनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शामिल है। जबकि एसआईटी ने 30 के खिलाफ प्रशासनिक सुधार की संस्तुति की है जिसमें पुलिस, प्रशासनिक और अन्य विभाग के अधिकारियों की अंतरलिप्ता मुख्य आधार रहा है।

HDFC बैंक ने VISA की डिजिटसिक्योर के साथ मिलाया हाथ, टैप टू फोन कार्ड सिस्टम की घोषणा

बिकरू कांड को लेकर गठित एसआईटी ने 100 से ज्यादा गवाहों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इस मामले में 12 जुलाई को एसआईटी ने अपनी जांच शुरू की थी, जिसे 16 अक्टूबर को पूरा किया है। एसआईटी ने मुख्य रूप से अपनी 9 बिंदुओं पर हो रही जांच को आधार बना कर रिपोर्ट तैयार की है। हालांकि जांच एजेंसी को 31 जुलाई, 2020 को अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सौंपनी थी, लेकिन गवाहियों का आधार बढ़ने के कारण रिपोर्ट को 16 अक्टूबर को पूरा किया जा सका।

देश में कोरोना के 50,209 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 83.64 लाख के पार

एसआईटी के हेड संजय आर भूसरेड्डी की अध्यक्षता में गठित टीम ने अपनी रिपोर्ट पिछले हफ्ते शासन को सौंप दी है। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा और पुलिस उप महानिरीक्षक जे रवींद्र गौड़ को सदस्य बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में 3 जुलाई की रात जो कुछ हुआ उसने पुलिस महकमे की चूलें हिलाकर रख दी। गैंगस्टर विकास दुबे  ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर एक सीओ समेत आठ पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पहले विकास दुबे को शायद ही लोग जानते थे। सूबे के अन्य गैंगस्टर की तरह उसका साम्राज्य पूरे प्रदेश में नहीं, बल्कि कानपुर और कानपुर देहात तक ही सिमित था। खासकर कानपुर देहात में उसका सिक्का चलता था। इतना ही नहीं गांव वालों के मुताबिक, इलाके के लोग भी न्याय के लिए कानून से ज्यादा विकास पर भरोसा करते थे। सरकार को हिला देने वाली इस घटना के बाद से पुलिस ने इस केस में 21 नामजद आरोपियों में विकास दुबे सहित छह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

Tags: Bikeru scandalcrime newskanpur newsLatest Uttar Pradesh News in HindiSITSIT investigation reportएसआईटी की जांच रिपोर्टबिकरू कांड
Previous Post

करवाचौथ के बाद Kapoor परिवार ने किया फैमिली डिनर, देखिये करीना का लुक

Next Post

नीतीश कुमार 10 नवंबर के बाद तेजस्‍वी के सामने होंगे नतमस्‍तक : चिराग पासवान

Desk

Desk

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post
चिराग पासवान Chirag Paswan

नीतीश कुमार 10 नवंबर के बाद तेजस्‍वी के सामने होंगे नतमस्‍तक : चिराग पासवान

यह भी पढ़ें

Bhai Dooj

कब है भाई दूज पर्व, इस शुभ मुहूर्त में मनाएं भाई-बहन का ये त्योहार

08/11/2023
accident

तेज रफ्तार कार ने टेंपों को मारी टक्कर, चार यात्रियों की मौत

01/09/2021

जेईई एडवांस के परीक्षा केंद्र में बनाएँ जाएंगे आइसोलेशन कमरे

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version