• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड: विकास दुबे एनकाउंटर में जांच आयोग ने पुलिस को दी क्लीन चिट

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बिकरु कांड और गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने पुलिस टीम को क्लीनचिट दे दी है।

आयोग के अनुसार इस मुठभेड़ के फर्जी होने के सबूत नहीं मिले हैं। इस न्यायिक आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस डॉ. बीएस चौहान कर रहे थे। वहीं, हाईकोर्ट से रिटायर्ड जज शशिकांत अग्रवाल और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता कमेटी के सदस्य थे। जांच आयोग की रिपोर्ट यूपी सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में पेश की।

132 पृष्ठों की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पता चला कि विकास दुबे और उसके गैंग को कानपुर में स्थानीय पुलिस के साथ ही राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण हासिल था। घर पर पुलिस रेड की जानकारी विकास दुबे को पहले से ही मिल गई थी। इसी संरक्षण के कारण ही विकास दुबे का नाम सर्किल के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल नहीं था, जबकि उस पर 64 आपराधिक मुकदमे चल रहे थे। इसके अलावा उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की कभी निष्पक्ष जांच भी नहीं हुई।

सुरक्षाबलों ने हिजबुल के दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

आयोग ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस पक्ष और घटना से संबंधित साक्ष्यों का खंडन करने के लिए जनता या मीडिया की तरफ से कोई भी आगे नहीं आया। यहां तक कि विकास दुबे की पत्नी भी आयोग के सामने नहीं आईं।

आयोग ने 132 पृष्ठों की अपनी जांच रिपोर्ट में पुलिस और न्यायिक सुधारों के संबंध में कई अहम सिफारिशें भी की हैं. इनमें प्रयागराज, आगरा और मेरठ जैसे प्रदेश के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की सिफारिश है। साथ ही पुलिस पर दबाव कम करने, आधुनिकीकरण पर जोर देने, मैन पावर बढ़ाने और कानून व्यवस्था व जांच को अलग किए जाने का सुझाव दिया गया है।

साथ ही आयोग ने कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की रेड को लेकर भी विस्तृत गाइडलाइन बनाने की सिफारिश की है। इस गाइडलाइन में साफ बताया जाए कि रेड से पहले पुलिस को क्या-क्या तैयारी करनी है।

Tags: Bikru scandalchaubepur newskanpur newskanpur newswKANPUR POLICE ENCOUNTERup newsvikas dubey
Previous Post

आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ इसका उदाहरण : पीएम मोदी

Next Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज हमीरपुर दौरा , 94 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Deputy CM Keshav Maurya expressed grief

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज हमीरपुर दौरा , 94 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

यह भी पढ़ें

भ्रष्ट जनप्रतिनिधि केवल अपना और खानदान का ही करता है विकास : सीएम योगी

06/10/2021
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

क्या पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं आई खाते में?

14/08/2020
शराब बरामद

रायबरेली: पुलिस ने दबिश में 350 लीटर शराब बरामद, छह भठ्ठियों को तोड़ा

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version