• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंदीग्राम में BJP और TMC का जनशक्ति प्रदर्शन, ममता ने भाजपाई नेताओं को दी चेतावनी

Desk by Desk
30/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Raod Show in Nandigram
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र  सबसे हॉट बना हुआ है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का अखिरी दिन भाजपा और तृणमूल ने रोड शो कर अपनी -अपनी जनशक्ति का प्रदर्शन किया। दूसरे चरण में 01 अप्रैल को मतदान होना है।

मंगलवार दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। नंदीग्राम में प्रचार के लिए नेताओं का जमघट लगा रहा। दोनों दलों ने इस सीट पर अपने दल का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत झोंक कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। नंदीग्राम में प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भाजपा उम्मीदवार शुभेन्दु के समर्थन में रोड शो किया है। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

#WATCH | Union Home Minister & BJP leader Amit Shah holds a roadshow in Nandigram, the Assembly constituency where BJP leader Suvendu Adhikari is contesting against CM & TMC chief Mamata Banerjee.#WestBengalPolls pic.twitter.com/3itmPwCaEK

— ANI (@ANI) March 30, 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भाजपा के रोड शो में बैनर पोस्टरों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने बंगाल में इस बार परिवर्तन होने दावा किया। नंदीग्राम में शुभेंदु के समर्थन में मिथुन चक्रवर्ती ने भी रोड शो किया है, जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ा।

वहीं मंगलवार को ही सत्तारूढ़ दल की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रोड शो किया। सोनाचूरा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी व्हीलचेयर पर बैठक अपने कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ रोड शो किया। रोड शो के बाद एक जनसभा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि दूसरे राज्यों की पुलिस नंदीग्राम में आकर लोगों को धमका रही है।

#WATCH | During election cast your votes peacefully. Keep in mind, ‘cool cool Trinamool, thanda thanda cool cool, vote pabe joda phool’. Keep your mind cool for 48 hours: West Bengal CM Mamata Banerjee in in Sona Chura, Nandigram. pic.twitter.com/jfFa3ZIrgP

— ANI (@ANI) March 30, 2021


उन्होंने दावा किया कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो रही है, अगर ईवीएम खराब हो जाए तो लोग घबराएं नहीं, और इंतजार करें और वोट देकर ही घर लौटें। ममता ने भाजपा के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद बंगाल पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी, उसके बाद जितने भी अपराधी हैं, उन्हें देखेंगे।

Tags: Amit Shah in Nandigrambjp road showBJP Road Show in NandigramnandigramRaod ShowRaod Show in NandigramTMC Road Showwest bengal election
Previous Post

AIADMK विधायक के ड्राइवर के घर आयकर विभाग का छापा, एक करोड़ रुपए बरामद

Next Post

उत्तराखंड: मनोज जीना ने भरा नामांकन, कैबिनेट मंत्री-विधायक रहे मौजूद

Desk

Desk

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
manoj jina

उत्तराखंड: मनोज जीना ने भरा नामांकन, कैबिनेट मंत्री-विधायक रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

डीजल लेने आए युवक को टैंकर ने रौंदा, भीड़ ने पेट्रोल पंप पर किया पथराव

15/02/2021
OnePlus 15R और Pixel 9a में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर? जानें कैमरा, बैटरी और कीमत

OnePlus 15R और Pixel 9a में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट, जानें कैमरा, बैटरी और कीमत

19/12/2025
Love jihad victim raped

कौशांबी : निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, एफआईआर दर्ज

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version