• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब से हुई मौतों पर भाजपा ने कैप्टन को जिम्मेदार बताया, इस्तीफे की मांग

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, क्राइम, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने अमृतसर, तरनतारन और बटाला में जहरीली शराब पीने से हुई 116 लोगों की मौत के लिये राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुये उनसे नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने आज यहां बयान जारी कर कहा कि जहरीली शराब पीने जहां सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अनेक विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने लोगों की भयानक मौत के लिये कथित तौर पर मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं तथा उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, SIT करेगी अब मामले की जांच

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिये प्रदेश की जनता के साथ हर घर में नौकरी, युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और बेरोजगारी भत्ता देने जैसे जैसे अनेक लुभावने और झूठे वादे किये थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गुरुद्वारा दमदमा साहिब की तरफ मुंह कर गुटका साहिब को हाथ में लेकर पंजाब को नशामुक्त करने की सौगंध खाई थी लेकिन हकीकत में आज तक प्रदेश की जनता उन हवाई वादों को याद कर खून के आंसू रो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सुनहरी सपने दिखा कर उन्हें बेवकूफ बना कर उनसे नौकरी और मुफ्त स्मार्टफोन के लिए फ़ार्म तक भरवाए गए।

भाजपा नेता ने कहा कि कैप्टन सिंह ने वर्ष 2019 में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में युवाओं को स्मार्टफोन देने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद दो दिसम्बर 2019 को उन्होंने स्वयं ट्वीट कर गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पहले चरण में 11वीं तथा 12वीं के 1.06 लाख छात्रों को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था लेकिन गणतंत्र दिवस भी निकल गया लेकिन दिया कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि लगता है मुख्यमंत्री झूठ के वायरस के शिकार हो चुके हैं।

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार का मिशन फ़तेह भी फेल हो गया है। सरकार प्रदेश की जनता के लिए केंद्र द्वारा भेजा गया गेंहू-दालें राशन भी वितरित करने के विफल रही और कांग्रेसी नेता जरूरतमंदों और गरीबों का राशन डकार गए। सरकार , प्रदेश में नशे की समस्या खत्म करने भी विफल रही। प्रदेश में इसके विपरीत लॉक-डाउन के दौरान शराब की बिक्री उच्चतम स्तर पर हुई और इसमें कांग्रेसी नेताओं का नाम सरेआम उजागर भी हुआ। अब अमृतसर, तरनतारन और बटाला में 116 लोगों की मौत की जिम्मेवारी से भाग रहे कैप्टन सिंह ने पुलिस को निशाना बना कर उन्हें बर्खास्त कर जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि अपने दोषी नेताओं को हमेशा से बचाती आई है। अब जहरीली शराब मामले में भी कांग्रेसी नेताओं के पकड़े जाने पर कारवाई के नाम पर मुख्यमंत्री खानापूर्ति कर जनता के आँसू पोंछने का काम कर रहे हैं।

Tags: Deaths due to poisonous liquorpoisonous liquor casesPoisonous liquor scandalजहरीली शराब केसजहरीली शराब से मौतेंमाँझा जहरीली शराब कांड
Previous Post

कोरोना संकट के चलते राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई चेहरे नहीं बनेंगे भूमि पूजन के गवाह

Next Post

कोरोना काल में राजनीति नहीं, सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत : नितीश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post

कोरोना काल में राजनीति नहीं, सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत : नितीश

यह भी पढ़ें

UP Police

पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज से, 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य

12/11/2021
Today is a memorable day in the history of cricket, know what happened so special

आज का दिन क्रिकेट इतिहास का यादगार दिन, जानिए ऐसा क्या हुआ था खास

13/06/2021
LIC IPO

आज खुलेगा LIC का IPO, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version