• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में राजनीति नहीं, सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत : नितीश

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के जनसंख्या घनत्व को कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि इस महामारी और बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थिति राजनीति करने के लिए नहीं है बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में सबको एकजुट होकर राज्य के लोगों की रक्षा करने का समय है और इसके लिए वह सर्वदलीय समिति बनाने को तैयार हैं।

श्री कुमार ने सोमवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के ज्ञान भवन में आहूत सोलहवें विधानसभा के एकदिवसीय अंतिम सत्र (मॉनसून सत्र) में कोरोना और बाढ़ पर हुई विशेष चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि कोविड महामारी और बाढ़ को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सजग है। एक-एक चीज पर सरकार की नजर है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या बढ़कर 108 पहुंची, अब तक 14 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि 2.63 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में छह-छह हजार रुपये दे दिए गए हैं। दस दिन के अंदर सभी पीड़ितों को राशि मिल जाएगी। लोगों को सहायता करने में जितनी भी जरूरत होगी, सरकार खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का जनसंख्या घनत्व राष्ट्रीय औसत से अधिक है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार होने का खतरा है। इस परिस्थिति में सभी लोगों के सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से कहा कि आप चाहें तो कोरोना के खिलाफ जंग में साथ मिलकर काम करने के लिए सदन में एक सर्वदलीय समिति बनायें, वह इसके लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वैसे, इस दौर में बयानबाजी करने की आजादी सबको है। जिनको यह करना है करें सरकार अपना काम कर रही है।

Tags: 24ghante online.comchief minister nitish kumarcorona epidemic in Biharfear of corona in BiharFlood terror in Biharflood threat in Biharबिहार में कोरोना का खौफबिहार में कोरोना महामारीबिहार में बाढ़ का आतंकबिहार में बाढ़ का खतरामुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Previous Post

जहरीली शराब से हुई मौतों पर भाजपा ने कैप्टन को जिम्मेदार बताया, इस्तीफे की मांग

Next Post

तेजस्वी का नितीश सरकार पर तंज, कहा- उनको इतिहास के बासी पन्ने मुबारक

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Next Post
तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी का नितीश सरकार पर तंज, कहा- उनको इतिहास के बासी पन्ने मुबारक

यह भी पढ़ें

नशे के इंजेक्शन से मौत

नशे का इंजेक्शन लेने से युवक की मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

02/10/2020
Speed Limit

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
champat rai

भारत को मुश्किल घड़ी से निकालने का काम भगवान के हाथ में : चंपत राय

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version