• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र MLC चुनाव: बीजेपी के चार प्रत्याशियों के सिर बंधा जीत का सेहरा

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र की 10 सीटों पर विधान परिषद चुनाव (Maharashtra MLC elections) के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें बीजेपी के 4 कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है। जबकि NCP और शिवसेना के 2-2 उम्मीदवारों सिर पर जीत का सेहरा बंधा है। वहीं कांग्रेस वाली सीट पर अभी तक नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक शिवसेना से सचिन अहीर और अमाश्या पाडवी ने जीत हासिल की है, वहीं NCP के एकनाथ खडसे और रामराजे निंबालकर चुनाव जीत गए हैं। उधर, भाजपा के प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय और उमा खपरे ने विधान परिषद का चुनाव जीत लिया है। वहीं बीजेपी नेता प्रसाद लाड की सीट के नतीजे अभी तक सामने नहीं आए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप से हुआ है।

इस बारे में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस बताते हैं कि उनके पांचों प्रत्याशी ये चुनाव जीत चुके हैं। पांचवीं सीट के लिए उनके पास पर्याप्त वोट नहीं थे, लेकिन फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा वोट मिले, इसलिए हमारे पांचों उम्मीदवार चुन लिए गए हैं।

विधान परिषद चुनाव (Maharashtra MLC elections) के लिए शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने 2-2 कैंडिडेट को मैदान में उतारा था।  जबकि बीजेपी की ओर से 5 उम्मीदवार थे।

 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। MLC चुनाव की दौड़ में भाजपा के 5 उम्मीदवार- प्रसाद बालक, श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे, राम शिंदे शामिल थे। जबकि, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा से दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। शिवसेना से सचिन अहिर और नंदूरबार के शिवसेना जिला प्रमुख आमशा पाडवी मैदान में थे, वहीं एनसीपी से रामराजे नाईक निंबालकर और एकनाथ खड़से ने ताल ठोकी थी।

Tags: Bhartiya Janta Partymaharashtra MLC electionMaharashtra NewsMumbai NewsNational newsshivsena
Previous Post

कल 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में योग करेंगे सीएम योगी

Next Post

जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
Next Post
Earthquake

जबलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

CM Yogi

बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की रौशनी में आगे बढ़ चुका है- सीएम योगी

04/11/2025
Jagdish Gandhi

CMS संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक, मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

07/01/2024
Four arrested in cashier murder case

एटीएम मशीन उखाड़ते हुए शातिर युवक गिरफ्तार

20/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version