• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेंगे वो डंके की चोट पर करेंगे : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
28/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, जौनपुर, राजनीति
0
jp nadda

jp nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को कहा कि भाजपा देश का ऐसा इकलौता दल है जो अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करने की हिम्मत रखता है।

मछलीशहर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मेहीलाल गौतम के समर्थन में खोइरी खरगा बाबा धाम के बाग में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश के विकास में भाजपा ने विशेष भूमिका अदा की है।

अपने किए कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने की ताकत किसी और पार्टी में नहीं है। यह हिम्मत सिर्फ और सिर्फ भाजपा में है क्योंकि हमने जो कहा वो किया और कहेंगे वो डंके की चोट पर करेंगे।

चांदी की चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश को नहीं भाता गरीबों का जनधन अकाउंट : जेपी नड्डा

भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम के समर्थन में वोट की अपील करते हुये उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश से परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण, माफियाराज, गुण्डाराज, आतंकवादियों को अगर समाप्त करना है और कानून का राज जारी रखना है तो अखिलेश को घर पर बैठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल 2012 को मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने खालिद मुजाहिद और एक और आतंकवादी का केस वापस लिया था मगर उच्च न्यायालय ने उस केस को वापस नहीं होने दिया।

योगीराज में आजम-मुख्तार अंसारी जैसे अपराधी जेल में खेल रहे है गिल्ली-डंडा : जेपी नड्डा

उन्होने कहा “ जब हम राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे थे, तब सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं लेकिन हम तब भी खड़े थे कि, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएँगे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। ये आपके वोट की ही ताकत है। हम सिर्फ किसी को विधायक, किसी को मुख्यमंत्री बनाने नहीं आए हैं। हम मंत्री, मुख्यमंत्री और विधायक इसलिए बनाने आए हैं कि उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलनी है और उत्तर प्रदेश में गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, किसान, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मजबूती पहुंचानी है।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

श्री नड्डा ने कहा कि जौनपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थ नगर से किया था वह अब चालू हो गया है, उसमें एमबीबीएस के छात्रों की प्रथम वर्ष की पढ़ाई आज 28 फरवरी से शुरू हो गई है । उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जनधन खाते खोले तब विपक्षी मजाक बना रहे थे। चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब। आज इसी जनधन खाते में पेंशन, आवास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाओं के पूरे के पूरे पैसे सीधे आपके खाते में आ रहा है।

उन्होने कहा कि सौ वर्ष पहले जब माहामारी आई थी तब बीमारी से ज्यादा भूख से लोग मरे थे, लेकिन कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार ने डबल राशन और मुफ्त वैक्सीन देकर जनता को डबल सुरक्षा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, वंचित, पीड़ित, शोषित, युवा, महिला सबको ताकत देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश में दो करोड़ 36 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए गए जिसमें से 88 हजार मकान मछली शहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण के तहत इन मकानों की मालकिन घर की महिलाओं को ही बनाया है। अंत में उन्होंने जौनपुर जिले के भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की और आने वाले सात मार्च को कमल के निशान पर बटन दबाने की भी अपील की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘वलिमै’ और ‘भीमला नायक’ ने ‘गंगुबाई’ को पछाड़ा

Next Post

बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने का मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Smriti-Mandhana

बल्लेबाज स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने का मौका

यह भी पढ़ें

Taslima Nasreen

‘तालिबान किसी दिन पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगा…’, बोलीं तसलीमा नसरीन

18/02/2023
Orange Face Pack

इस फल का करें फेस पर इस्तेमाल, मिलेगा जादुई ग्लो

12/07/2026
Bada Mangal

जीवन के सभी संकट होंगे दूर, ऐसे करें हनुमान जी की आरती

10/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version