• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छल-कपट के दलदल में झूठ के फूल खिला रही है भाजपा : अखिलेश

Writer D by Writer D
25/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर महंगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा छल-कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है।

उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी।

उनकी पार्टी का सीधा निशाना भाजपा को हराने पर है। इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर सपा की जीत तय है। यह बात भाजपा को भी पता चल गई है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, बहुत बढ़ गया है। ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ। भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नहीं किया। आज किसानों को धान की कीमत नहीं मिल रही है। किसानों को मजबूरी में धान जलाना पड़ रहा हैं। सरकार ने समय रहते खाद नहीं खरीदा। खाद के लिए किसान की जान चली गयी। डीजल-पेट्रोल रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है। भाजपा सरकार बताए की डीजल-पेट्रोल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है।

एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने वाला देश का इकलौता राज्य है यूपी : योगी

उन्होने कहा कि चुनाव आता देख भाजपा सरकार उद्घाटन करने में जुट गई है। जौनपुर में बन रहे मेडिकल काॅलेज का काम भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में पूरा नहीं होने दिया। गरीबों को कैंसर का इलाज नहीं होने दिया। बदायूं, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, केजीएमयू, डाॅ राममनोहर लोहिया संस्थान का बजट घटा दिया। इस सरकार ने स्वास्थ्य का ढांचा ध्वस्त कर दिया। इसी तरह से शिक्षा का ढांचा ध्वस्त हो गया। आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों का आज भी बकाया है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा है। जनता जानती है कि सपा सरकार घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के अलावा घोषणा पत्र के वादों से भी ज्यादा काम करती है। लखनऊ में मेट्रो, आई.टी. सिटी और नोएडा में सैमसंग के प्लान्ट इसके उदाहरण हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

एक साथ नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने वाला देश का इकलौता राज्य है यूपी : योगी

Next Post

5 संपर्क मार्गों के चालू कार्यों हेतु 1 करोड़ 57 लाख 34 हजार की लैप्स धनराशि अवमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post

5 संपर्क मार्गों के चालू कार्यों हेतु 1 करोड़ 57 लाख 34 हजार की लैप्स धनराशि अवमुक्त

यह भी पढ़ें

Murder

बच्चों के विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

19/03/2022
Suspended

लापरवाही के चलते लेखपाल निलंबित

03/09/2023
Deputy CM Nitin Patel

गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित शाह के साथ

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version