• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार राज्य में काेरोना संक्रमण और भ्रष्टाचार रोकने मे विफल : अखिलेश

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कोरोना के संक्रमण को रोकने विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार न तो कोविड-19 में रोक लगा पा रही है और न ही भ्रष्टाचार पर लगाम।

श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार राज्य में काेरोना संक्रमण को रोकने मे विफल साबित हो रही है। राज्य में अराजकता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बेड और जांच बढ़ाने के बयान जारी कर देते हैं जबकि अस्पतालों में डाॅक्टर, एनेस्थेटिस्ट, वेंटिलेटर चलाने वाला स्टाफ तक नहीं है।

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान की हत्या के बाद मौके पर जा रही पुलिस की गाड़ी से बच्चे की मौत, थानाध्यक्ष तथा चौकी इंचार्ज निलंबित

उन्होंने कहा कि पुलिस की ठोको नीति का पहले गरीब-पिछड़ों को शिकार बनाया जाता था अब भाजपा विधायकों-सांसदों का भी नम्बर लगने लगा है। कहीं-कहीं अपराधी पुलिस को भी ठोंकने में लग गए हैं।

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि जारी है। मरीजों को न तो दवाएं मिल रही है और नहीं उनके सम्पर्क में आने वालों की जांच हो रही हैं। मदद के लिए जिन अधिकारियों की डयूटी लगती है, वे फोन तक नहीं उठाते हैं। सब कुछ खानापूरी करने तक सीमित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के रामराज का हाल ये है कि कई जिलों में पुलिस और विधायकों -सांसदों के बीच अनबन में मर्यादा की सीमाएं टूट रही है। दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो चले हैं कि कौशाम्बी में चोरो पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। एक सिपाही, दारोगा घायल हो गए। दारोगा की पिस्टल भीड़ छीन ले गई। जब पुलिस ही इतनी असुरक्षित है तो जनता को सुरक्षा कहां से मिलेगी।

कौशाम्बी में बिकरू कांड जैसी वारदात : दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दारोगा घायल

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने 108,102 एम्बूलेंस सेवाओं को शुरू किया था। मरीजों के लिए ये बहुत उपयोगी सेवाएं हैं। तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नम्बर सेवा शुरू की थी। इसे विदेश से तमाम जानकारियां जुटाकर प्रदेश की आवश्यकता के अनुरूप चालू किया गया था। भाजपा सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना जमीन पर नहीं उतारी है। समाजवादी सरकार के समय की एम्बूलेंस सेवाएं, डायल 100 सेवा ही आज संकट काल में काम आ रही है। भाजपा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो जनता को राहत देता।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में लखनऊ में निर्मित कैंसर अस्पताल को भाजपा साढ़े तीन वर्ष में भी चालू नहीं कर सकी। अब कम से कम वहां कोविड सेन्टर की व्यवस्था कर कोरोना पीड़ितों को रखा जा सकता है। भाजपा ने केवल वादे करना और भटकाने का काम किया है। ऐसा तो कभी पहले नहीं हुआ कि सचिवालय के अन्दर फर्जी अधिकारी फर्जी दफ्तर खोलकर बैठे और बेधड़क ठगी का धंधा करें, यह भाजपा राज में हो रहा है। बिजली विभाग में पहले 4000 करोड़ का पीएफ घोटाला हुआ और अब लाखों उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर घोटाला भी सामने आ गया है। मुख्यमंत्री के जीरों टालरेंस की कहानी सुनकर जनता ऊब गई है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

जाने क्या है हरतालिका तीज की पौराणिक कथा, पूजा विधि

Next Post

Ganesh Chaturthi 2020: कब है गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

Ganesh Chaturthi 2020: कब है गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

यह भी पढ़ें

south africa t20 team

T20 World Cup : शानदार फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

09/09/2021
rajasthan royals

राहुल तेवतिया बोले – खराब खेल कर भी खुद पर भरोसा था

28/09/2020

जिलाध्यक्ष की दिवंगत धर्मपत्नी की स्मृति में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा हुआ वृक्षारोपण

12/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version