• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगाई की आग में गरीबों को हर दिन जला रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अपने हर वादे को कूड़े के ढेर में फेंक देने वाली भाजपा ने संकल्प-पत्र (घोषणा-पत्र) में मंहगाई और भ्रष्टाचार कम करने की घोषणा जोरशोर से की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने हर दिन लोगों को मंहगाई की आग में जलाया है।

श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार जाने किस अपराध में जनसाधारण को ज्यादा से ज्यादा तकलीफें देने पर आमादा है। अभी जितनी महंगाई है उससे ही लोगों की कमर टूट गई है अब उस पर और ज्यादा जुल्म करने का भी इरादा हो गया है। गरीब तो पहले से ही सांसे गिन रहा था अब मध्यमवर्ग को भी मिटाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है।

उन्होने कहा कि ताजी सूचना है कि त्योहार के मौसम में पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। सरकार के आंतरिक सर्वे में आया है कि उपभोक्ता एक हजार रूपए का सिलेंडर भी खरीद सकते हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के बाद परिवहन की दरों में भारी उछाल आया है और आवागमन मंहगा हुआ है। डीजल खेती के काम में इस्तेमाल होता है जिससे सिंचाई की लागत भी बढ़ गई है। वैसे भी किसान बदहाल है उसे न तो फसल का लागत मूल्य मिल रहा है और नहीं प्रधानमंत्री के वादे की दुगनी आय हासिल हुई। किसान को न ही एमएसपी मिली और नहीं अतिवृष्टि, बाढ़, जल भराव के कष्ट पर मुआवजा मिला।

हमले का जवाब देने के लिये सेना को इजाजत की जरूरत नहीं : राजनाथ

सपा अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों मुफ्त गैस कनेक्शन का ढिंढोरा पीटने वाले मुख्यमंत्री जनता से तो रूबरू होते नहीं इसलिए उन्हें लोगों की मुश्किलों की जानकारी ही नहीं होती है। वे इसलिए अपना राग अकेले ही अलापते रहते हैं। गरीब परिवार ‘उज्जवला‘ के मंहगे सिलेंडर भरवाने में असक्षम है। अभी गैस सिलेंडर 190.50 रूपये मंहगा हो गया है। सरकार इसके दाम और बढ़ाकर जनता के धैर्य की परीक्षा लेने पर आमादा है।

उन्होने कहा कि गरीब महिलाओं को सशक्त बनाने के नाम पर उज्ज्वला योजना के आंकड़े बढ़-चढ़कर बताये जाते हैं पर जमीनी हकीकत यह है कि तमाम लाभार्थी जो गरीब और मजदूर है दुबारा अपना सिलेंडर रिफिल नहीं करा पाए हैं। घरों में औरतें आज भी रसोई में चूल्हें में फूंककर रोटी पकाती हैं और बदले में चूल्हें का धुआं उनके फेफड़ों को रोज संक्रमित करता है। बताते हैं 78 फीसदी से ज्यादा परिवार फिर लकड़ी जलाकर खाना बनाने लगे है। देशी चूल्हें ही गांवों में काम आ रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

हमले का जवाब देने के लिये सेना को इजाजत की जरूरत नहीं : राजनाथ

Next Post

बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े की अकूत संपदा तो नहीं है महंत की मौत की वजह!

Writer D

Writer D

Related Posts

Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

Monsoon Session: योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े की अकूत संपदा तो नहीं है महंत की मौत की वजह!

यह भी पढ़ें

petrol-diesel price

पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तरी, जानें डीजल के भाव अपने शहर में

02/12/2020
hindu in pakistan

पाक की अल्पसंख्यक महिलायें चीन में दुल्हन बनने के लिए मजबूर : अमेरिका

09/12/2020
Bhupendra Patel

भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version