• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार को अपनी करनी पर लाज नहीं आती : अखिलेश

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि भाजपा सरकार कोरोना की महामारी और जनता की बढ़ती तकलीफों के बीच भी अपनी थोथी बातें करने से बाज नहीं आ रही है।

सच्चाई का सामना करने से वह भय खाती है। सरकार का बड़बोलापन स्वयं बढ़ते संकट का कारण है। प्रदेश की जनता इलाज, दवा और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन भाजपा सरकार कुप्रचार और विज्ञापन के सहारे सभी को भटकाने का काम कर रही है।

समाजवादी पार्टी संकट के इस दौर में जनसाधारण के साथ है, आगे भी रहेगी। लेकिन जहां सरकार की कमी होगी उसे उजागर करना भी समाजवादी पार्टी का नैतिक तथा सामाजिक दायित्व है। लोकतंत्र में विपक्ष सत्ता दल की आरती उतारने के लिए नहीं है। भाजपा ने चार वर्ष में जनहित में एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया है। सैफई से गोरखपुर तक स्वास्थ्य क्षेत्र में जो भी कार्य हुए वे सभी समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए।

बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

जिस तरह उप्र के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं वो बेहद दुखद है और उससे भी दुखद है कि भाजपा सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है. ये एक नैतिक अपराध है. अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिए बाध्य हैं।

सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 27, 2021

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान न देकर उन्हें बर्बाद किया है। संक्रमण के दूसरे आक्रमण के ज्यादा खतरनाक होने की विशेषज्ञ चेतावनी के बावजूद हालात सम्हालने के प्रयास नहीं किए गए। गोरखपुर और रायबरेली में एम्स समाजवादी सरकार की ही देन है। भाजपा सरकार इन्हें ठीक से शुरू भी नहीं कर पाई। भर्ती न होने से चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। भाजपा सरकार को अपनी करनी पर लाज नहीं आती है।

कोविड-19 के उपचार से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें : रंजन कुमार

प्रचारजीवी मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासनों से तड़प-तड़प कर हो रही मौंतों को छुपाया नहीं जा सकता। आगरा में पिता को लेकर बेटा दौड़ता रहा, इलाज नहीं मिला। कानपुर में ठेले पर डेढ़ घंटे शव पड़ा रहा। गोरखपुर में सड़क पर मरीज की मौत। कानपुर में एक अस्पताल में आक्सीजन खत्म, 2 मृत। आगरा में एक अस्पताल में कहा जा रहा है पहले पांच सिलेंडर लाएं तभी भर्ती करेंगे। वेंटीलेटर, भाप मशीन, ऑक्सीजन सबकी कालाबाजारी चल रही है। सरकार इसकी रोकथाम में विफल साबित हुई है।

प्रदेश में संकट इसलिए भी है कि मुख्यमंत्री की टीम-इलेवन भी किसी काम की साबित नहीं हो रही है। उसके सारे तंत्र बेकार हो गए हैं। अस्पताल में और घर में पड़े मरीजों का कोई पुर्साहाल नहीं है। दर-दर भटक रहे परेशान हाल लोगों की जिंदगी से ऐसा खिलवाड़ अमानवीयता की सभी हदें पार कर गया है।

Tags: akhilesh yadavAkhilesh Yadav attacked Yogi governmentakhilesh yadav tweet
Previous Post

बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Next Post

फर्नीचर फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
massive fire in ferry

फर्नीचर फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

delhi metro

जानिए दिल्ली मेट्रो में सफर करने के नियम, मास्क होगा जरूरी

30/08/2020
murder

घर में घुसकर रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की हत्या

20/11/2022
Akhilesh Yadav

किसानो को धोखा दे रही है भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

14/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version