• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेल पर बाहर आई गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
murder

महिला की गोली मारकर हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। इस दौरान बीच में आए युवक को भी आरोपी ने गोली मार दी। इस हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर पति वारदात को अंजाम देकर वहीं रुका रहा और पुलिस आने पर सरेंडर कर दिया।

वारदात मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। दरअसल, महिला की हत्या करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उसका पति था। उसी ने अपनी 8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्या करने के बाद आरोपी वसीम मौके से भागा नहीं। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मरने वाली महिला का नाम शाइना था। वह 8 महीने से प्रेग्नेंट थी। शाइना 2 दिन पहले ही तिहाड़ जेल से बेल पर छूट कर बाहर आई थी। गर्भवती होने की वजह से ही उसे बेल मिली थी। शाइना एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद थी।

ABVP छात्र नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की आगजनी

पुलिस के मुताबिक 1 साल पहले ही शाइना की शादी वसीम से हुई थी। लेकिन इसके बाद शाइना एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ी गई और उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान वसीम की दोस्ती शाइना की बड़ी बहन के साथ हो गई और दोनों साथ रहने लगे।

बेल मिलने के बाद जब शाइना जेल से छूट कर बाहर आई तो वह शाइना से मिलने नहीं गया। इस दौरान शाइना को वसीम और उसकी बहन के रिश्ते के बारे में भी पता लग गया।  इसी बात पर शाइना और वसीम का झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार की सुबह निजामुद्दीन इलाके में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

तभी अचानक से वसीम ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक चार गोली अपनी प्रेगनेंट पत्नी को मार दी। वसीम ने साथ में खड़े एक शख्स को भी एक गोली मार दी। इस बीच एक शख्स ने वसीम को रोकने की कोशिश भी की तो, वसीम ने उसे भी गोली मार दी।

मरीज की मौत की अफवाह के बाद अस्पताल में हंगामा, महिला स्टाफ के साथ मारपीट

ये पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ दिख रहा है कि वसीम एक किस तरीके से बेखौफ होकर सरेआम अपनी पत्नी की हत्या कर रहा है। इस दौरान अगर कोई और गली में दिखाई दिया तो वसीम ने उसे भी रिवाल्वर दिखाकर धमका दिया और बाद में एक हवाई फायर कर आसपास के लोगों को डराने की कोशिश भी की।

मौके पर ही शाइना की मौत हो गई जबकि घायल युवक अभी हॉस्पिटल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वसीम मौके पर ही पकड़ा गया और उसके पास से पिस्टल भी बरामद हो गई है। पुलिस फिलहाल वसीम से पूछताछ कर रही है।

Tags: crime newsdelhi news
Previous Post

मशहूर साइंटिस्ट ‘होमी जहांगीर भाभा’ की बायोपिक में नजर आएंगे सैफ

Next Post

भाजपा सरकार को अपनी करनी पर लाज नहीं आती : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा सरकार को अपनी करनी पर लाज नहीं आती : अखिलेश

यह भी पढ़ें

The groom caught the thief in a moving car

‘सुपरमैन’ बन गया दूल्हा…, गले में पड़ी नोटों की माला लूटी तो ऐसे पकड़ा चोर

25/11/2024
hockey team

चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहुंची सेमीफाइनल में

01/08/2021
लेबनान में कोरोना

लेबनान में कोरोना के 1450 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 67 हजार के पार

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version